विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2022

"अब ले आओ यार , बहुत हुआ इंतज़ार..." विश्व कप प्रोमो देख लोग हुए इमोशनल

साल 2007 में आयोजित हुए पहले टी -20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम बनी थी. पाकिस्तान को फाइनल में 6 रन से हराकर टीम इंडिया ने इतिहास रचा था, अब उसी इतिहास को दोहराने का समय आ गया है.

"अब ले आओ यार , बहुत हुआ इंतज़ार..." विश्व कप प्रोमो देख लोग हुए इमोशनल
T20I World Cup 2022 Promotional Video
  • विश्व कप के प्रोमो ने लोगों को किया भावुक
  • पंद्रह साल पहले साल 2007 में जीता था भारत ने टी-20 विश्व कप
  • धोनी की कप्तानी में पहले विश्व कप की चैंपियन बनी थी टीम इंडिया
नई दिल्ली:

साल 2007 में आयोजित हुए पहले टी -20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम बनी थी. पाकिस्तान को फाइनल में 6 रन से हराकर टीम इंडिया ने इतिहास रचा था. अब से ठीक पंद्रह साल पहले जब टीम इंडिया ने ये कारनामा किया था तब पूरा देश झूमा था. धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम जब विश्व कप जीतकर वतन लौटी थी, तो जनता का वो उत्साह देखते ही बनता था. खुली बस में बैठकर कर जब टीम इंडिया के खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से वानखेड़े स्टेडियम लाया गया तो कुछ ही देर में पार किया जाने वाला वो रास्ता लोगों के उमड़ते हुजूम के चलते 6 घंटे में पार हुआ.

वो भारत की जनता का प्यार ही था जो बार -बार हर खिलाड़ी को ये एहसास दिला रहा था कि ये ट्रॉफी हर भारतीय की है. विश्व में जीत का परचम लहरा कर लौटी भारतीय टीम के खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हो गए थे. खैर अब उस एहसास को महसूस किए 15 साल गुज़र चुके हैं. 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी - 20 विश्व 2022 का आयोजन होने जा रहा है और भारतीय टीम विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम से इस बार हर किसी को उम्मीद है की ये टीम पंद्रह साल बाद फिर इतिहास को दोहराएगी और विश्व कप की ट्रॉफी घर लेकर आएगी.

इसी बीच विश्व के मैचों के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स (Star sports World Cup Promo) ने एक प्रोमो जारी किया है. जिसमें विश्व कप के लिए भारतीय फैंस के पंद्रह साल के इंतज़ार को दिखाया गया है. और प्रोमों के अंत में भारत के स्टार बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को उसी बस को स्टार्ट करते हुए दिखाया गया है, जिसमें अब से ठीक 15 साल पहले पहला टी -20 विश्व कप जीतकर लौटी भारतीय टीम को बैठाकर मुंबई की सड़कों पर जीत की खुशी मनाई गई थी. तब भारत की कमान युवा और नए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में थी और रोहित शर्मा उस भारतीय टीम का हिस्सा थे. वहीं अब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं और उन पर इस बार विश्व कप जीताने का पूरा दारोमदार है. 2007 के बाद से टीम इंडिया दोबारा टी -20 विश्व कप नहीं जीत पाई है. 

तस्वीरों के साथ-साथ लोगों की भावनाओं को दर्शाते शब्दों ने इस प्रोमो को और प्रभावशाली बना दिया है. 

बेसब्री किसको कहते हैं, ये कोई हमसे पूछे, 
ज़माने बीत गए, जीत के वो नज़ारे नहीं मिले, 
आँखें तरस गई, आसमान में नए सितारे नहीं मिले, 
एक इशारे से झूम गए थे,पर पंद्रह साल हो गए हैं यार, वो इशारे नहीं मिले, 
दिन, महीने, मौसम, बदल गए हैं कई साल, 
अब ले आओ यार , बहुत हुआ इंतज़ार...

विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा. 

रोहित शर्मा ने पर्थ से शेयर की Video, ऑस्ट्रेलिया पहुंची टीम इंडिया  

"अगले मैच में ‘दो बड़े शॉट' की भरपाई करने की कोशिश करूंगा....", हार के बाद बोले संजू सैमसन 

Video : धोनी ने मंदिरा बेदी के सवाल का दिया चौंकाने वाला जवाब, पुराना वीडियो हुआ वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, Krishnakumar Dinesh Karthik, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com