विज्ञापन

सनातन पर सवाल उठाने वालों पर भड़के योगगुरु रामदेव, बोले- वेद किसी में भेदभाव नहीं करते

योगगुरु रामदेव ने कहा कि सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश हो रही है और उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.

ब्रह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र को लेकर भेदभाव फैलाए गए
  • योगगुरु रामदेव ने सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश होने और उस पर झूठे आरोप लगाए जाने की बात कही
  • रामदेव के अनुसार, वेद किसी में भेदभाव नहीं करते और सनातन धर्म सभी को समान मानता है, अपमान नहीं करता
  • रामदेव ने कहा कि सनातन धर्म पर लगातार हमले होते रहे हैं और ऋषियों की संतानों का धर्म परिवर्तन कराया जाता रहा
हरिद्वार:

योगगुरु रामदेव का कहना है कि सनातन को बदनाम करने की साजिश हो रही है. सनातन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. वेद किसी में भेदभाव नहीं करते हैं. सनातन सबको समान मानता है, किसी का अपमान नहीं करता है. वर्गीकरण करना जातिवाद नहीं है. रामदेव का कहना है कि सनातन पर लगातार हमले होते रहे हैं. ऋषियों की संतानों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. ऐसा नहीं होना चाहिए.  साथ ही रामदेव ने कहा कि दुनिया अब सनातन को अपना रही है.

रामायाण में भी कर दी मिलावट!

रामदेव बाबा ने कहा कि कुछ लोगों ने रामायण में भी मिलावट कर दी है. कुछ ऐसे श्‍लोक डाल दिये हैं, जो विवादित हैं. भगवान राम को शूद्र और नारी का अपमान करने वाला कह दिया है. ये बहुत बड़ा धार्मिक, अध्‍यात्मिक और सांस्‍कृतिक पाप इस देश में हुआ है. कुछ राजनीतिक लोगों ने इस पाप को संरक्षण दिया है. उन्‍होंने कहा कि जैसे हमारे देश का संविधान सभी के लिए समान है, वैसे ही वेद भी किसी में भेदभाव नहीं करते हैं.  

ब्रह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र को लेकर भेदभाव फैलाए गए 

स्वामी रामदेव ने ब्रह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र को लेकर जो भेदभाव फैलाए गए उनको लेकर भी अपनी बात रखी. उन्‍होंने कहा कि ये वर्ग कर्म आधारित थे, लेकिन इन्‍हें लेकर भी भ्रम फैलाया गया. उन्होंने कहा कि आपस में फूट और विदेशियों की लूट ने इस देश को तबाह कर रखा था. सनातन का अपमान करके धार्मिक, सांस्कृतिक पाप हुआ और इसे राजनीतिक लोगों ने संरक्षण दिया. लोगों को धर्म विहीन करके ईसाई और मुसलमान बनाने का षड्यंत्र किया गया. देश के 30 से 40 करोड़ लोगों को सनातन से विमुख कर दिया गया. सनातन धर्म के सिद्धांत विज्ञान पर आधारित हैं. स्वामी रामदेव ने कहा कि हाल में भगवान में भी अमीर और गरीब का भेदभाव कर दिया गया. लूट, झूठ के फरेब से सनातन को कमजोर करने की कोशिश हो रही है.

ये भी पढ़े:- योगी आदित्यनाथ को फायदा पहुंचाएगी यूपी में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री: बाबा रामदेव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yoga Guru Ramdev, Sanatan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com