9.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
9.4 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
9.3 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में पुश करते हुए एक रन निकाला|
9.2 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
9.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट खेलकर सिंगल लिया|
8.6 ओवर (6 रन) छक्का! इस बार शॉट गेंद पर छक्के का ही पता लिखा था और बल्लेबाज़ ने उसे उसी पते पर भेज भी दिया है| आगे डाली हुई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा और बॉल जाकर सीधा साईट स्क्रीन के पीछे गिरी| 77/1 ऑस्ट्रेलिया|
8.5 ओवर (4 रन) खराब गेंद ये, आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने महज़ दिशा दिखाई मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और चौका बटोरा| फील्डर थे मिल्ने वहां पर जिन्होंने गेंद को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन असफल हुए| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर|
8.4 ओवर (0 रन) टर्न हुई गेंद, लेग साइड पर खेला, कोई रन नहीं हुआ|
8.3 ओवर (2 रन) इस बार रिवर्स स्वीप खेलकर पॉइंट की ओर से दो रन लिया| वॉर्नर अपना रंग दिखाते हुए|
8.2 ओवर (4 रन) चौका! कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए बाहर से गेंद को खीचा सामने की ओर| ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे लॉन्ग ऑन की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
8.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन!! कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|
7.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
7.5 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
7.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
7.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
7.2 ओवर (6 रन) सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाज़ द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
7.1 ओवर (1 रन) आगे आकर वॉर्नर ने गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|
6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ 7 रनों का ये ओवर हुआ समाप्त| पैड्स पर टर्न होकर आई गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ| इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपना 50 रन भी पूरा किया|
6.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, एक ही रन मिला|
6.4 ओवर (1 रन) इस बार क्रीज़ का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर गेंद को खेला, एक रन मिला|
6.3 ओवर (2 रन) छोटी गेंद, बैकफुट से मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए गैप से दो रन हासिल किया|
6.2 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच करते हुए सामने की तरफ से सिंगल बटोर लिया|
6.1 ओवर (1 रन) लेग ब्रेक के साथ हुई शुरुआत!! ऑन साइड पर खेला, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग लेकिन फ्फीलदार ने रोक दिया|
पॉवर प्ले हुआ समाप्त!! 6 के बाद 43/1 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से अभी भी 130 रन दूर, डेविड वॉर्नर होंगे असली विकेट!!
5.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
5.5 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को कट शॉट खेलकर सिंगल हासिल किया|
5.4 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और जाने दिया कीपर की ओर|
5.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5.2 ओवर (1 रन) एक बार फिर से लेग बाई के रूप में एक रन आया| पुल लगाने गए थे इस बार बल्लेबाज़, शरीर को लगकर गेंद लेग साइड ई ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिला|
5.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|