- न्यूजीलैंड के लिए पटेल नौ टेस्ट में 26 विकेट ले चुके हैं
- मुंबई में हुआ था जन्म
- गुरुवार से सीरीज का पहला टेस्ट शुरू
भारत में जन्मे न्यूजीलैंड (New Zealand) के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल (Ajaz Patel) ग्रीन पार्क में खेलने से पहले काफी उत्सुक दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि वे भारत के में खेलने के लिए काफी उत्साहित है लेकिन यहां भारतीय बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी करना कितना मुश्किल होता है उन्हें इस बात का भी अंदाजा है. एजाज पटेल ने एक वीडियो में अपने मन की बात शेयर की. एजाज का जन्म भारत में मुंबई में हुआ था लेकिन बाद में जब वे आठ साल के थे तो उनका परिवार न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गया था. आपको बता दें कि एजाज ने जून से अभी तक कोई फर्स्ट क्लास मैच भी नहीं खेला है. भारत के खिलाफ दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज (INDvsNZ)में वे अपनी टीम के लिए अहम रोल निभाने के लिए बेताब हैं.
WBBL में हरमनप्रीत कौर का धमाल, यह खास अवार्ड हासिल करने वाली बनीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी
What part of the Indian Test Tour is @AjazP looking forward to the most? ????#INDvNZ #CricketNation #Cricket pic.twitter.com/UZTQ3X0Qpd
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 23, 2021
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
न्यूजीलैंड ( New Zealand) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बाएं हाथ का ये स्पिन गेदंबाज अपने मन की बात शेयर कर रहा है वीडियो में उन्होंने बताया कि वे इंडिया घूमना चाहते हैं लेकिन वे इस समय ऐसे हालात नहीं हैं कि वे घूम सके. उन्हें कहा कि इतनी सारी हलचल के बावजूद यहां एक अलग सा ठहराव है जो इस जगह को और भी शानदार बनाता है. पटेल ने पहले एक तेज गेंदबाज के रूप में अपने खेल की शुरूआत की थी. उन्होंने कहा कि मैं भारतीय टीम के खिलाफ गेंदबाजी करने के लिए बेताब हूं. भारत ने पिछले हफ्ते ही न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है.
भुवनेश्वर कुमार के घर खुशी का माहौल, पत्नी नूपुर ने बेटी को दिया जन्म
हालांकि अभी तक ये बात कंफर्म नहीं हो पाई है कि एजाज पटेल को भारत के खिलाफ पहले मैच में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं.
टीम इंडिया : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज , जयंत यादव, श्रीकर भारत और प्रसिद्ध कृष्णा
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम (wk), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (wk), विल यंग, ग्लेन फिलिप्स (wk), डेरिल मिशेल, टिम साउथी, नील वैगनर, काइल जैमीसन , विलियम सोमरविले, एजाज पटेल, मिशेल सेंटनर और रचिन रवींद्र
सचिन तेंदुलकर ने एमपी के गांवों का किया दौरा
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं