विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2020

NZ v WI: न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 12 रनों से दी मात, सीरीज पर 2-0 से कब्जा

वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच जीतने पर न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket) को World Test Championship में 120 अंक मिले, जिससे कीवी टीम के विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल में फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है. 

Also Read in
NZ v WI: न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 12 रनों से दी मात, सीरीज पर 2-0 से कब्जा
न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में नंबर 2 पर पहुंची, ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर कायम
  • न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 12 रनों से दी मात
  • टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज का किया पूर्ण सफाया
  • टेस्ट रैंकिंग में नंबर 2 पर पहुंची, ऑस्ट्रेलिया नंबर वन पर कायम

NZ v WI 2nd Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket) ने एक पारी और 12 रन से जीतने में सफल रही. जीत के साथ ही कीवी टीम सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने में भी सफल रही. इस तरह से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज का टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है. वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पीरा में 317 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. बता दें कि तीसरे दिन के खेल खत्म होने पर वेस्टइंडीज की टीम का स्कोर 6 विकेट पर 244 रन था. टेस्ट मैच के चौथे दिन वेस्टइंडीज की टीम 317 रन पर पहुंचने के बाद ऑलआउट हो गई. होल्डर दूसरी पारी में 61 रन बनाकर आउट हुए तो जोशुआ डा सिल्वा (57) रन की पारी खेलने में सफल रहे. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 460 रन बनाये थे और वेस्टइंडीज को 131 रन पर समेट दिया जिससे वह 329 रन से आगे थी और उसने फालोआन देने का फैसला किया.

AUS A vs IND डे-नाइट अभ्यास मैच ड्रा, टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को मिली ये 5 बड़ी खुशखबरी

न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करने के साथ ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) में इंग्लैंड से ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम वर्तमान रैंकिंग के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की टीम के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. 

IND vs AUS A: रहाणे की कप्तानी का दिखा जलवा, प्लानिंग करके बल्लेबाज को ऐसे करवाया आउट..देखें Video

वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच जीतने पर न्यूजीलैंड की टीम को World Test Championship में 120 अंक मिले, जिससे कीवी टीम के विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल में फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है. 

टेस्ट मैच का  संक्षिप्‍त स्‍कोर

न्‍यूजीलैंड - 460 (निकोल्‍स 174, वेगनर 66, गैब्रियल (93/3)

वेस्‍टइंडीज 131 (ब्‍लैकवुड 69, साउथी 32/5, जैमीसन 34/5)

फॉलोऑन वेस्‍टइंडीज 317 ( कैंपबेल 68, जेसन होल्‍डर 61, सिल्‍वा 57, वेगनर 54/3

न्‍यूजीलैंड ने एक पारी और 11 रन के अंतर से मैच जीता।

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand, West Indies, Jason Omar Holder, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com