विज्ञापन

'गेंद और बल्ले के बीच सही मुकाबला नहीं हुआ', न्यूजीलैंड पूर्व ऑलराउंडर ने खड़ा किया पिच को लेकर सवाल

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद निराश भारतीय ही नहीं हैं, बल्कि न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज भी इससे खुश नहीं हैं. अपने समय के दिग्गज ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने पिच को लेकर बड़ी बात कही है

'गेंद और बल्ले के बीच सही मुकाबला नहीं हुआ', न्यूजीलैंड पूर्व ऑलराउंडर ने खड़ा किया पिच को लेकर सवाल
NZ vs IND 1st Test: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने वेलिंगटन की पिच पर सवाल खड़ा किया है
source: X

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद आखिरी दिन करोड़ों भारतीय फैंस और पूर्व दिग्गजों को खासी निराशा हुई. और इन्होंने ड्रॉ का ठीकरा पूरी तरह से बेसिन रिजर्व की पिच पर फोड़ा. वास्तव में, पिछले कुछ दशकों में कभी भी इस स्वभाव की पिच न्यूजीलैंड धरती पर दिखाई नहीं पड़ी. यहां तक कि मेजबान पूर्व ऑलराउडर पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने पिच पर उंगली उठा दी. हालांकि, सुनील गावस्कर की राय कुछ अलग थी और उन्होंने कहा कि शुरुआत में पिच काफी चुनौतीपूर्ण लग रही थी और ऐसा लग रहा था कि मैच चार दिन के अंदर ही खत्म हो जाएगा. खासकर तब, जब भारतीय गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में थी. आखिरी  दिन मैच आपसी सहमति से ड्रॉ  होने के तुरंत  बाद स्कॉट स्टायरिस ने सोनी टीवी के शो में सवाल उठाया कि पहले दिन की सुबह के बाद हालात कैसे बदल गए. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिली, लेकिन गेंद की मूवमेंट और उछाल ज्यादा देर तक नहीं रही, जिससे बल्लेबाजों ने खेल पर अपना दबदबा बना लिया.

यह भी पढ़ें:  इन 4 बड़ी वजहों ने भारत की जीत को ड्रॉ में बदला, यह निकला सबसे बड़ा विलेन

यह भी पढ़ें: 'वॉशी इस रेडी टू मिंगल', स्टंप के पीछे से ऋषभ पंत के वन लाइनर हुए वायरल

यह भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानियों से हाथ न मिलाकर गलत कर रहे? नियमों की संस्था MCC ने सुना दिया फैसला


'पिच टेस्ट के लिए अच्छी नहीं थी'

स्टायरिस ने कहा, 'मैं आपकी बात से सहमत हूं कि यह पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं थी. मुझे लगता है कि हमें खुलकर यह बात मान लेनी चाहिए. हम चाहते हैं कि बल्ले और गेंद के बीच एक अच्छा और बराबरी का मुकाबला हो, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.' स्टायिरस ने बताया कि रन बनाना काफी आसान हो गया था. इसकी वजह से टॉस मैच का नतीजा तय करने में एक अहम कारक बन गया. पूर्व ऑलराउंडर ने यह भी कहा कि टॉस जीतना एक बड़ा फायदा था. खासकर ऐसी पिच पर जहां खेल आगे बढ़ने के साथ-साथ गेंदबाजों के लिए मदद कम होती गई.

पिच पर घास होने का मतलब तेजी नहीं'

उन्होंने न्यूज़ीलैंड की पिचों के बदलते स्वरूप पर भी बात की और कहा कि पिछले एक दशक में यहां के मैदानों पर ज्यादा घास वाली पिचें तैयार की जाने लगी हैं. हालांकि, उनका मानना ​​है कि पिच पर घास होने का मतलब यह नहीं है कि तेज गेंदबाजों को लगातार मदद मिलती रहेगी. स्टायरिस बोले, 'मुझे लगा कि पहले दिन की सुबह पिच से काफी मदद मिल रही थी, लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं चली, और यही असली समस्या थी.'

'मुझे लगा 4 दिन में मैच खत्म हो जाएगा'

दूसरी ओर, गावस्कर ने बताया कि उन्हें क्यों लगा था कि मैच चार दिन के अंदर खत्म हो जाएगा. भारत के पूर्व कप्तान का मानना ​​था कि पहले दिन की सुबह पिच बल्लेबाजों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण थी. इससे उन्हें लगा कि बुमराह बाकी भारतीय गेंदबाजों के साथ मिलकर, न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. गावस्कर ने कहा, 'पहले दिन सुबह जब मैंने पिच देखी, तो मुझे लगा कि यह ज़्यादा से ज़्यादा चार दिन का खेल हो सकता है. मुझे नहीं लगा था कि मैच पांचवें दिन तक जाएगा, क्योंकि दोनों टीमों के बल्लेबाजों के लिए टिकना मुश्किल होता.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Singh Gill, Scott Styris, New Zealand Vs India 2026/27, New Zealand Vs India 11/19/2026 Nzin11192026271656, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com