Navjot Singh Sidhu on Abhishek Sharma: नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत के उस क्रिकेटर को लेकर भविष्यवाणी की है जो आने वाले समय में भारत का अगला सुपरस्टार होगा और तीनों फॉर्मेट खेलेगा. दरअसल, नवजोत सिद्धू ने टी-20 स्टार अभिषेक शर्मा को भारत का अगला सबसे बड़ा सुपरस्टार करार दिया है. हाल ही में सिद्धू और अभिषेक शर्मा की मुलाकात हुई थी. आईपीएल में हैदराबाद के मैच खत्म होने के बाद के बाद सिद्धू ने अभिषेक के पूरे परिवार के साथ मुलाकात की थी. उस मुलाकात में सिद्धू ने अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा (Abhishek Sharma father Raj Kumar Sharma) की खूब तारीफ की और अभिषेक के बेहतरीन क्रिकटर बनने के पीछे पूरा श्रेय राजकुमार शर्मा को दिया है.

अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार ने NDTV से फोन पर बात की और उस खास मुलाकात का जिक्र किया. राजकुमार ने कहा कि, "सिद्धू ने अभिषेक को खूब सारा प्यार दिया और मेरे बेटे को भविष्य का सितारा करार दिया. राजकुमार शर्मा ने बातचीत में कहा कि, राजकुमार ने अभिषेक को सुपरस्टार करार दिया और साथ ही कहा कि, टी-20 में अभिषेक जैसा कोई भी बल्लेबाज नहीं है. यह लड़का काफी आगे जाएगा और भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलेगा."
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
राजकुमार शर्मा ने आगे ये भी कहा कि,सिद्धू के साथ मैंने क्रिकेट खेला हुआ है. ऐसे में जब वो मुझसे मिले तो काफी खुश हुए और कहा कि, आज अभिषेक वर्ल्ड क्रिकेट में जो कुछ भी कर पाया है, उसके पीछे आपकी खूब मेहनत रही है. अभिषेक की सफलता का श्रेय आपको भी जाना चाहिए. वहीं, सिद्धू ने अभिषेक को और भी मेहनत करने की सलाह दी लंबी पारी खेलने के लिए प्रेरित किया.
इसके अलावा राजकुमार शर्मा ने बातचीत में कहा कि, आईपीएल में हैदराबाद के मैच खत्म होने के बाद युवराज सिंह का भी अभिषेक को फोन आया था और उसे युवी ने अपनी गलतियों पर काम करने की सलाह दी है. बता दें कि इस सीजन अभिषेक शर्मा ने 14 मैच की 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 439 रन बनाए, इस सीजन अभिषेक ने एक शतक जमाने का कमाल किया. भले ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई लेकिन अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी चर्चा का विषय रही.
टेस्ट क्रिकेट खेलना लक्ष्य
अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा ने ये भी कहा कि, व्हाइट बॉल क्रिकेट में बेहतरीन खेल दिखाने के बाद उसका अगला लक्ष्य भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना है. राजकुमार शर्मा को पूरा भरोसा है कि वह दिन भी जल्द आएगा जब वो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट भी खेलेगा.
शुभमन गिल साबित होंगे बेहतरीन कप्तान
इसके अलावा बातचीत में राजकुमार शर्मा ने शुभमन गिल के टेस्ट कप्तान बनाए जाने पर अपनी राय दी और कहा कि "गिल के पास काफी टैलेंट हैं. अंडर 19 में उसने कप्तानी की है और गुजरात के लिए कप्तानी कर रहा है. उसके अंदर एक बेहतरीन कप्तान बनने की क्षमता है और मुझे पूरी उम्मीद है कि इस जिम्मेदारी को गिल पूरी तरह से संभाल लेंगे और वह भारत का बेहतरीन कप्तान साबित होगा'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं