CSK Lose Aussie Pacer Nathan Ellis Ahead Of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस (Nathan Ellis) पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एलिस को हैमस्ट्रिंग की समस्या है. वह तय समय तक फिट नहीं हो पाएंगे. जिसके चलते फ्रेंचाइजी ने दूसरे विकल्पों पर विचार करना शुरु कर दिया है.
एलिस के बाहर होने के बाद और कमजोर हुई सीएसके
मथीशा पथिराना का साथ छूटने के बाद सीएसके की गेंदबाजी वैसे ही कमजोर नजर आ रही थी. अब एलिस के भी बाहर हो जाने के बाद चेन्नई की गेंदबाजी और कमजोर हो गई है. एलिस डेथ ओवरों के एक्सपर्ट माने जा रहे थे. ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है.
Nathan Ellis ruled out of the IPL 2026 season. CSK will seek replacement. pic.twitter.com/CSlpKswDWs
— Sergio (@SergioCulerCSK) March 19, 2026
दो करोड़ में सीएसके ने खरीदा था एलिस को
आईपीएल 2026 से पहले सीएसके की टीम ने मथीशा पथिराना को रिलीज कर दिया था. जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में एलिस के ऊपर दाव लगाया था. यहां उन्हें वह हासिल करने में भी कामयाब रही. फ्रेंचाइजी ने युवा स्टार को दो करोड़ रुपए में खरीदा था.
सीएसके से पहले पंजाब की टीम का हिस्सा थे एलिस
सीएसके में शामिल होने से पहले एलिस पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे. जहां वह 2021 से 2025 तक खेलने में कामयाब रहे. खबर लिखे जाने तक एलिस ने आईपीएल में कुल 17 मैच खेले हैं. इस बीच उनको 17 पारियों में 28.74 की औसत से 19 सफलता हाथ लगी है.
एलिस के नाम आईपीएल में एक बार चार विकेट चटकाने का कारनामा दर्ज है. 30 रन खर्च कर चार विकेट उनके एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.
यह भी पढ़ें- 'मौज-मस्ती और पार्टियां कीं, जेबें भरीं और आनंद लिया', अपने ही बोर्ड पर क्यों फट पड़े पाकिस्तानी विराट कोहली?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं