T20 World Cup 2024 Semifinalists prediction: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के अपने-अपने मैच जीतने के बाद पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर हुसैन ने भविष्यवाणी की है. नासिर हुसैन ने उन 4 टीमों के बारे में अपनी राय दी है जो टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी और साथ ही फाइनल का खिताब भी जीतेगी. बता दें कि टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को हराया था तो वहीं, भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए को हराने में सफलता हासिल की थी. ऐसे में नासिर हुसैन ने 4 टीमों को लेकर अपनी राय दी है.
पूर्व इंग्लिश कप्तान ने सेमीफाइनल के लिए भारत-इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम का चयन किया है. नासिर हुसैन ने सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान टीम का चयन नहीं किया है. नासिर हुसैन ने माना है कि पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकती है. इसके अलावा विजेता के तौर पर नासिर हुसैन ने भारत का चुनाव किया है. पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन ने इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को लेकर भविष्यवाणी की है और माना है कि इस वर्ल्ड कप में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज होंगे तो वहीं, अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे.
नासिर हुसैन ने नेपाल की टीम को लेकर भी अपनी राय दी है और माना है कि यह टीम इस बार वर्ल्ड कप में दुनिया को चौंका सकती है तो वहीं, साउथ अफ्रीका के क्विटंनडीकॉक टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसे बल्लेबाज होंगे जो अपने परफॉर्मेंस से दुनिया को चौंका सकते हैं.
नीदरलैंड से 3 रन से जीता पाकिस्तान, भारत 29 रन से जीता
बता दें कि नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को बड़ी मुश्किल से जीत मिली, पाकिस्तान को जैसे-तैसे नीदरलैंड से तीन विकेट से जीत मिली थी तो वहीं, भारत ने यूएसए को 29 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की है. अब पाकिस्तान टीम का अगला मैच 10 फरवरी को यूएसए के खिलाफ होगा तो वहीं, भारतीय टीम अपना अगला मैच 12 फरवरी को नामिबिया के साथ खेलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं