पाकिस्तान क्रिकेट का विवादों के साथ पुराना नाता है. ये कहना गलत नहीं होगा. बीते कल (26 मार्च) पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन का आगाज हुआ. जहां उद्घाटन मुकाबले में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ भी मौजूद रहीं. इस दौरान पीसीबी के मौजूदा अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उनका विशेष रूप से स्वागत किया. उन्होंने सीएम को वहां मौजूद फ्रेंचाइजी मालिकों से मिलवाया. यहीं नहीं उन्हें खिलाड़ियों से भी रूबरू करवाया गया. ये सब जब चल रहा था. उसी दौरान एक वीडियो सामने आया. जिसे देखकर हर कोई चौंक गया. युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा गया था, 'उन्हें लॉर्ड्स की रानी की तरह क्यों ट्रीट किया जा रहा है?' हालांकि, कुछ देर बाद ही इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया. जबतक यह पोस्ट डिलीट होता, तब तक सोशल मीडिया पर यह बहस का मुद्दा बन चुका था. लोग अपने-अपने हिसाब से इस मुद्दे पर विचार रख रहे हैं.
नसीम शाह ने दी सफाई
इस पूरे मामले पर नसीम शाह ने सफाई दी है. उनका कहना है कि उन्होंने यह पोस्ट नहीं किया है. उनका अकाउंट हैक हो गया था. जिसे अब रिकवर कर लिया गया है. युवा तेज गेंदबाज ने इस घटना को सिक्योरिटी ब्रीच का मामला बताया है और फैंस से माफी भी मांगी है. उनका कहना है कि पोस्ट किया गया विचार उनका नहीं है.

टूर्नामेंट के पहले मैच में लाहौर कलंदर्स को मिली जीत
पीएलएल 2026 का पहला मुकाबला 26 मार्च को लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच लाहौर में खेला गया. जहां लाहौर कलंदर्स की टीम 69 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. लाहौर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसका पीछा करते हुए हैदराबाद किंग्समैन की पूरी टीम 20 ओवरों में 130 रनों पर ही ढेर हो गई. इस तरह उद्घाटन मुकाबले में लाहौर कलंदर्स की टीम 69 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही.
यह भी पढ़ें- IPL 2026: कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ के लिए करेंगी क्वालीफाई? आकाश चोपड़ा ने अभी से कर दी भविष्यवाणी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं