विज्ञापन
1 hour ago

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Live Fans Commentary: प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहीं मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में भिड़ेंगे. मुंबई के लिए ना तो इस सीजन गेंदबाजी अच्छी रही है, ना ही बल्लेबाजी. दिग्गज खिलाड़ियों जिन्होंने लीग की शुरुआत से पहले भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था, टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन औंधे मुंह गिरा है. तो एक क्रिकेट के सच्चे वाले फैन के तौर पर आपको क्या लगता है, गलती कहां हो रही है. बताइए हमें #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री का हैशटैग इस्तेमाल करके.

क्या आप भी हैं क्रिकेट के वो वाले फैन जो सिर्फ मैच नहीं देखते बल्कि उसके हर खास मोमेंट पर रखते हैं अपनी एक्सपर्ट्स वाली राय, कभी साथ देखने वालों के बीच तो कभी सोशल मीडिया पर. अगर आपका जवाब ‘हां' है तो ndtv.in लाया है आपके लिए मौका, जहां आपकी राय सिर्फ आपके दोस्तों और फॉलोअर्स तक नहीं बल्कि पहुंचेगी लाखों रीडर्स तक. आपको बस इतना करना है कि आज के टी-20 मैच के दौरान ट्विटर यानी एक्स या फेसबुक पर आप जो भी पोस्ट करें तो उसके साथ हैशटैग #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री का इस्तेमाल जरूर करें. हमारी टीम आपकी इस पोस्ट को शामिल करेगी ndtv.in पर मैच के लाइव कमेंट्री ब्लॉग में. तो देर किस बात की, निकालिए अपने अंदर के क्रिकेट एक्सपर्ट को बाहर, मैच के दौरान सोशल मीडिया पर कीजिए अपनी राय #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री के साथ पोस्ट और पहुंचाइये अपनी बात को एनडीटीवी के लाखों रीडर्स तक.

#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: क्या गलती कर रही मुंबई

चार-चार विश्व विजेता खिलाड़ी, जिन्होंने लीग की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था, लीग में फ्लॉप. ना गेंदबाज चल रहे ना ही बल्लेबाज. हार्दिक से लेकर बुमराह तक सब फ्लॉप. #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग के साथ बताइए हमें कि आखिर मुंबई गलती कहां कर रही है. क्या टीम की कमजोर कड़ी है और उसे क्या दुरुस्त करना होगा.

#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: कौन मारेगा बाजी आज

मुंबई के वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में आमने-सामने होंगे. दोनों ही प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है. ऐसे में देखना होगा कि क्या कौन आज बाजी मारता है. तो क्या लगता है आपको. कौन जीतेगा आज का मुकाबला. #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग के साथ कमेंट करके दीजिए अपनी राय. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com