विज्ञापन
This Article is From May 25, 2015

मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में मनाया आईपीएल की जीत का जश्न

मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में मनाया आईपीएल की जीत का जश्न
मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब दूसरी बार जीतने के बाद मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में जश्न मनाया और टीम के प्रशंसक उसका उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंचे।

रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम और टीम मालिक नीता अंबानी के साथ टीम के मुख्य कोच रिकी पॉटिंग, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और सहयोगी स्टाफ के सदस्य जॉन राइट, जॉन्टी रोड्स, अनिल कुंबले, रोबिन सिंह और शेन बॉन्ड ने उत्साही दर्शकों के सामने विक्ट्री लैप लगाया।

इस दौरान टीम के सदस्य हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, पार्थिव पटेल, कीरोन पोलार्ड, अंबाती रायुडू और अन्य ने ट्राफी के साथ फोटो खिंचवाई।

मुंबई इंडियंस ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस पर फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को 41 रन से हराकर खिताब जीता था।
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में मनाया आईपीएल की जीत का जश्न
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com