विज्ञापन

'फिर वह किसी को भी इजाजत नहीं देते थे', रहाणे ने किया एमएस धोनी की आदत से जुड़ा अहम खुलासा

करियर के दिनों में चुपचाप रहने वाले अजिंक्य रहाणे इन दिनों खुलकर बोल रहे हैं, इंटरव्यू दे रहे हैं, पोडकास्ट में हिस्सा ले रहे हैं. और अपने पूर्व कप्तानों के बारे में राय साझा कर रहे हैं

'फिर वह किसी को भी इजाजत नहीं देते थे', रहाणे ने किया एमएस धोनी की आदत से जुड़ा अहम खुलासा
अजिंक्य रहाणे और एमएस धोनी
Source: Social media

Ajinkya Rahane on MS Dhoni: अपने सक्रिय करियर में चुप रहने वाले और हाल ही में सभी फॉर्मेटों से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे अब खुलकर बोल रहे हैं. अलग-अलग विषयों पर नियमित रूप से राय रख रहे हैं. अपने पूर्व कप्तानों के बारे में विचार रख रहे हैं. इसी कड़ी में रहाणे ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को शांत, मिलनसार और सरल शख्सियत बताते हुए कहा कि वह एक ऐसा व्यक्तित्व थे, जो साथियों के साथ जुटने और समय बिताने के लिए हमेशा अपना कमरा खुला रखते थे. 

रहाणे ने 'स्टिक टू क्रिकेट' पोडकास्ट में कहा, 'वह (एमएस धोनी) बहुत शांत और कूल इंसान हैं और हर किसी की तरह एक बेहद सामान्य व्यक्ति हैं. उनका कमरा लगभग हर किसी के लिए हमेशा खुला रहता था. कई बार, हममें से 10 से 15 लोग, या पूरी टीम भी उनके कमरे में मौजूद होती थी, लेकिन जब उनका दरवाजा बंद होता था, तो किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं थी.'

रहाणे ने यह भी खुलासा किया कि वह ध्यान केंद्रित रखने के लिए सीरीज के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बना लेते हैं. यह आदत उन्होंने 2017 में आईपीएल में बेन स्टोक्स के साथ खेलते समय उनकी सलाह के बाद विकसित की थी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक व्यक्तिगत दिनचर्या, जैसे शो देखना, किताबें पढ़ना, परिवार के साथ समय बिताना और अगले दिन की तैयारी करना आदि उन्हें मानसिक रूप से तरोताजा रखने में मदद करता है.

सोशल मीडिया से दूर रहने को अपनाई यह रणनीति

रहाणे ने आगे बातचीत में कहा, 'जब कोई सीरीज चल रही होती है, तो मैं अपने फोन से सभी सोशल मीडिया ऐप्स हटा देता हूं. हमें ऐसा करने की सलाह कोई नहीं देता, यह सिर्फ खुद को दी गई मेरी अपनी सलाह है. मुझे याद है कि 2017 में जब हम आईपीएल में साथ खेले थे, तब बेन स्टोक्स ने मुझे सोशल मीडिया न देखने की सलाह दी थी. अपने कमरे में आने के बाद इस व्यक्तिगत दिनचर्या ने मुझे व्यक्तिगत रूप से परिस्थितियों से निपटने में मदद की. इसमें नेटफ्लिक्स या किसी अन्य ऐप पर कुछ देखना, किताब पढ़ना, परिवार से बातचीत करना और अगले दिन के लिए अपने कपड़े प्रेस करना आदि शामिल था'


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajinkya Madhukar Rahane, Mahendra Singh Dhoni, India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com