विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2016

धोनी ने सन स्टार को भेजा नोटिस, कर सकते हैं 100 करोड़ की मानहानि का मुक़दमा

धोनी ने सन स्टार को भेजा नोटिस, कर सकते हैं 100 करोड़ की मानहानि का मुक़दमा
टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हिंदी अख़बार सन स्टार को कानूनी नोटिस भेज कर कहा है कि या तो वह अपनी खबर वापस लें या 100 करोड़ के मानहानि के मुक़दमे के लिए तैयार रहें। धोनी ने दिल्ली में मौजूद अपने वकील के ज़रिए ये नोटिस भिजवाया है।

हाल ही में अख़बार ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया था जिसमें DDCA के सचिन सुनील देव ने धोनी पर इंग्लैंड दौरे पर मैच फ़िक्स करने का आरोप लगाया था। हालांकि स्टिंग में देव धोनी के ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं पेश कर सके थे।

ख़बरों के मुताबिक धोनी के वकील सी एंड सी एसोसिएट ने 9 पन्नों का नोटिस अख़बार को भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि ये धोनी को बदनाम करने की साजिश है।

उनके वकील के मुताबिक झूठे आरोप की वजह से धोनी की प्रतिष्ठा में गिरावट आई है और इसके लिए 100 करोड़ का मानहानि का दावा बनता है।

नोटिस में सुनील देव के दूसरे बयान का जिक्र भी किया गया है। देव ने स्टिंग के दूसरे दिन ही अपने बयान से मुंह मोड़ लिया था। देव ने ये भी कहा था कि उन्हें बदनाम करने के लिए अख़बार के खिलाफ वह कोर्ट जाएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेंद्र सिंह धोनी, टीम इंडिया के कप्‍तान, कानूनी नोटिस, सन स्‍टार अखबार, मानहानि का केस, 100 करोड़ का दावा, Mahendra Singh Dhoni, Team India, Legal Notice, Defamation Case, 100 Crore Defamation Notice