CSK vs MI, IPL Match Today: आईपीएल 2026 में शनिवार की शाम चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है.पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि इस मैच में एमआई का पलड़ा भारी है. कैफ ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "कागज पर, मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स से ज्यादा मजबूत दिखती है क्योंकि उनके पास कई मैच विनर और अनुभवी खिलाड़ी हैं. हालांकि, मैचों को जीत में न बदल पाना एमआई की एक संभावित कमी हो सकती है."
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, "जब आप हालिया फॉर्म को देखते हैं, तो बहुत सारे सवाल उठते हैं क्योंकि एमआई ज्यादा मैच नहीं जीत रही है. फिर भी, अपने दिन पर, अगर वे जबरदस्त क्रिकेट खेलते हैं, तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल हो सकता है." कैफ ने कहा कि चेन्नई ओपनर संजू सैमसन पर बहुत ज्यादा निर्भर है. इसका उन्हें बहुत नुकसान हुआ है. दूसरे खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और संजू पर टीम की निर्भरता को कम करना होगा.
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन सीजन में बेहद निराशाजनक रहा है. टीम एक इकाई के रूप में प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। बल्लेबाजी अच्छा करती है, तो गेंदबाजी निराश करती है. पिछले मैच में अपने घरेलू मैदान में मुंबई 243 रन बनाकर हार गई थी. एमआई के लिए सबसे बड़ी समस्या रोहित शर्मा का उपलब्ध न होने के साथ ही कप्तान हार्दिक पांड्या, सीनियर खिलाड़ियों सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह का आउट ऑफ फॉर्म होना है. एमआई सीजन के 8 मैचों में सिर्फ 2 मैच जीत सकी है और नौवें स्थान पर है.
चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम 8 मैचों में 3 जीत के साथ सातवें स्थान पर है. टीम के लिए संजू सैमसन श्रेष्ठ स्कोरर रहे हैं. वह सीजन में 2 शतक लगा चुके हैं और दोनों ही मैचों में सीएसके जीती है। एमआई के खिलाफ जीत के लिए संजू को एक बार फिर अच्छी पारी खेलनी होगी. इसके अलावा कप्तान गायकवाड़, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज खान को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. यह मैच दोनों टीमों की प्लेऑफ में जाने की संभावना को जिंदा रखने के लिए बेहद अहम है
टीम इस प्रकार हैं:
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद।
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक, मयंक रावत, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कृष भगत, एएम गजनफर, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा
मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा
ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल
ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: आंखे दिखाई....ताली बजाकर मनाया जश्न, अब वैभव सूर्यवंशी इस दिन लेंगे काइल जेमिसन से बदला !
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं