जब से एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है. तब से भारतीय टीम को उनके जैसे एक मैच फिनिशिर की दरकार है. मगर अबतक वह दरकार पूरी नहीं हो पाई है. हालांकि, आईपीएल के जारी सीजन में सीएसके के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) ने जिस तरह का खेल दिखाया है. उन्हें देख एक उम्मीद की किरण जगी है. कार्तिक भी धोनी की तरह ही विकेट के पीछे दस्तानों से भूमिका निभाते हैं. वहीं बल्लेबाजी के दौरान निचले क्रम में मैच फिनिशिर के तौर शिरकत करते हैं. जारी सीजन में उन्होंने मैच फिनिशिर के तौर पर सीएसके को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है. जिसके बाद चारों तरफ उनकी चर्चा हो रही है. लोग उन्हें भविष्य का स्टार बता रहे हैं.
कार्तिक शर्मा ने पकड़ ली है लय
कार्तिक शर्मा ने जारी सीजन का आगाज जरूर धीमी गति से की थी. मगर उन्होंने अब लय पकड़ ली है. पिछले दो पारियों में वह नाबाद रहे हैं और टीम को जीत दिलाकर ही वापिस लौटे हैं. एमआई के खिलाफ कार्तिक ने नाबाद 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी. वहीं दिल्ली के खिलाफ नाबाद 41 रन बनाते हुए टीम को जीत के दहलीज तक पहुंचाया है.
सात पारियों में ठोक चुके हैं 153 रन
युवा कार्तिक शर्मा ने जारी सीजन में सीएसके की तरफ से कुल सात मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से सात पारियों में 153 रन निकले हैं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक अर्धशतक देखने को मिला है. 54 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है.
राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं कार्तिक
कार्तिक शर्मा विशेष रूप से राजस्थान के भरतपुर शहर से ताल्लुक रखते हैं. सीएसके ने इस साल की संपन्न हुई नीलामी प्रक्रिया में उन्हें 14.2 करोड़ रुपये खरीदा था. घरेलू क्रिकेट में वह राजस्थान की तरफ से ही विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शिरकत करते हैं.
कार्तिक शर्मा का घरेलू क्रिकेट करियर
खबर लिखे जाने तक कार्तिक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में कुल आठ फर्स्ट क्लास, नौ लिस्ट ए और 19 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास की 11 पारियों में 43.54 की औसत से 479, फर्स्ट क्लास की आठ पारियों में 55.62 की औसत से 445 और टी20 की 18 पारियों में 30.43 की औसत से 487 रन निकले हैं.
यह भी पढ़ें- फैंस ने सैमसन को दिया नया नाम 'चेट्टा', मगर उनको नहीं भाया, बताया उन्हें लोग क्या बुलाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं