विज्ञापन

MS Dhoni: सीजन में पहली बार CSKजर्सी में नजर आए 'थाला', ग्राउंड्समैन के साथ खिचवाईं फोटो, फैंस को कहा 'शुक्रिया'

MS Dhoni First Time in CSK Jersery In IPL 2026: सोमवार को कयास तो महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2026 के आईपीएल संन्यास को लेकर थे. लेकिन चेपॉक में एंटी क्लाइमेक्स हुआ. जिससे फैंस ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली.

MS Dhoni: सीजन में पहली बार CSKजर्सी में नजर आए 'थाला', ग्राउंड्समैन के साथ खिचवाईं फोटो, फैंस को कहा 'शुक्रिया'
MS Dhoni First Time in CSK Jersery In IPL 2026:

MS Dhoni First Time in CSK Jersery In IPL 2026: चेपॉक में क्या थाला धोनी संन्यास लेंगे? क्या हैदराबाद के खिलाफ आज धोनी इस सीजन पहली और आईपीएल में आखिरी बार एक्शन में दिखेंगे? क्या नंबर-7 की जर्सी आईपीएल में नहीं दिखेगी? सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले फैंस के मन में कई सवाल थे. मैच की शुरुआत से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सीएसके के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसमें पूर्व कप्तान टीम बस में चढ़ते नजर आ रहे थे. फैंस की धड़कनें बढ़ी हुई थी, लेकिन टॉस के दौरान जब रवि शास्त्री ने ऋतुराज गायकवाड़ से पूछा कि क्या धोनी आज खेल रहे हैं तो गायकवाड़ ने साफ कहा नहीं. वह चोटिल हैं. धोनी इस सीजन की शुरुआत से पहले ही चोटिल हुए थे. पिंडलियों में चोट के चलते वह इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेले हैं. मैच खेलना तो छोड़िए, मैच-डे पर वह चेन्नई के ड्रेसिंग रूम तक नहीं आए. वह टीम के साथ ट्रेवल नहीं कर रहे थे. प्रैक्टिस में आते, लेकिन मुकाबले के दिन होटल में ही रूक जाते. लेकिन सोमवार को चेपॉक पर चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन होम ग्राउंड का आखिरी मैच था. ऐसे में धोनी को लेकर कई सवाल थे. 

इस सीजन पहली बार CSK की जर्सी में दिखे थाला

महेंद्र सिंह धोनी ना सिर्फ इस सीजन पहली बार मैच-डे पर चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम में दिखे, बल्कि पहली बार पांच बार की चैंपियन की पीली जर्सी में मैदान पर भी आए. चेन्नई के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. टीम 20 ओवर में 180 रन बनाने में सफल हुई थी. इस समय पर टीवी स्क्रीन पर धोनी एक बार भी नहीं दिखे थे. कैमरे बार-बार चेन्नई के ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते जरूर, लेकिन फैंस को मायूसी ही हाथ लगी. 

आखिरकार इनिंग ब्रेक के दौरान धोनी कैमरे के लैंस में कैद हुए. इनिंग ब्रेक के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने एक टीम फोटों खिचवाईं और धोनी इस फोटो सेशन के लिए मैदान पर आए. धोनी के मैदान पर कदम रखते ही चेन्नई के फैंस का जोश हाई हो गया. धोनी इसके बाद चेन्नई के ड्रेसिंग रूम में दिखे. हैदराबाद जब रन चेज में आगे बढ़ती दिखी तो ड्रेसिंग रूम में धोनी के चेहरे मुस्कान दिखी, दो शायद टीम की हार के दर्द को छुपाने के लिए थी! 

चेपॉक का लैप ऑफ ऑर्नर

इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने लैप ऑफ ऑर्नर किया. चेपॉक मैदान के चारों तरफ चक्कर लगाए. साक्षी धोनी और जीवा को बार-बार कैमरों में दिखाया गया. धोनी बस हल्की मुस्कान लिए टीम के साथ दिखे. कभी सुरेश रैना तो कभी कोई खिलाड़ी, हर कोई धोनी के साथ फोटो लेता दिखा, उनसे बात करता दिखा. मैदान का चक्कर लगाने के बाद धोनी ने पहले ग्राउंड्समैन के साथ फोटो खिचवाईं. इस दौरान वह खुद बीच में आकर बैठ गए. इसके बाद मीडिया कर्मियों के साथ धोनी सेल्फी लेते दिखे.

Latest and Breaking News on NDTV

रिटायरमेंट- डेफिनेटली नॉट!

आईपीएल 2020 के दौरान कहा था कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने टॉस के दौरान माही से पूछा था कि क्या पीली जर्सी में यह उनका आखिरी मैच है, धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था,"डेफिनेटली नॉट". सोमवार को कई फैंस इसी डेफिनेटली नॉट के पोस्टर लिए मैदान पर दिखे. धोनी की नजरें जब इन पर पड़ी तो वह मुस्कुरा दिए. धोनी ने पांच साल पहले कहा था कि वह चेपॉक पर अपना आखिरी टी20 खेलेंगे? क्या माही यह मैच खेल चुके हैं? या वो अगले सीजन खेलते दिखेंगे? इसका जवाब चेन्नई सुपर किंग्स प्रबंधन के पास भी नहीं होगा और अंतिम फैसला महेंद्र सिंह धोनी का है. सोमवार को कई सवाल, सवाल ही रह गए, फैंस को जवाब नहीं मिले, लेकिन वह जरूर चाहते थे कि थाला इस सीजन के बाद रिटायरमेंट पर फिर कहे- डेफिनेटली नॉट.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com