इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय में फ्लॉप रहने के बाद वैभव सूर्यवंशी पर दवाब था कि वह अपने विस्फोटक अंदाज में आलोचकों को जवाब दें और अपने सेलेक्शन को सही ठहराएं. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में सिर्फ 18 गेंदों में उन्होंने अर्धशतक लगा ना सिर्फ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई बल्कि यह भी दिखाया कि वह गिरने के बाद कितना जल्दी उठते हैं. लेकिन दूसरे टी20 में जिस तरह से वह आउट हुए, एक बार फिर उनकी तकनीक को लेकर सवाल उठने लगे है. ऐसे में रविवार को जब सीरीज के आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह बाएं हाथ का बल्लेबाज एक्शन में होगा, तो उनकी कोशिश एक बार फिर बड़ी पारी खेलने की होगी.
जिम्बाब्वे दौरे पर सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में वैभव ने पारी के दौरान चार छक्के लगाए थे और रविवार को भी उनका रौद्र रूप देखने को मिला तो वह एक कैलेंडर ईयर में टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर आ सकते हैं.
फिलहाल यह रिकॉर्ड बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के नाम है, जिन्होंने 2025 में 40 पारियों में 108 छक्के लगाए थे. जबकि दूसरे स्थान पर भी अभिषेक ही हैं. जब उन्होंने 2024 में 87 छक्के लगाए थे. जबकि सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 41 मैचों में 85 छक्के लगाए थे. वहीं चौथे स्थान पर वैभव सूर्यवंशी हैं.
वैभव ने इस सीजन 21 पारियों में अभी तक 82 छक्के लगाए हैं. वैभव अगर आज 4 छक्के लगाते हैं तो सूर्या से आगे निकल जाएंगे. इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर भी अभिषेक का कब्जा है, जिन्होंने इस सीजन में अभी तक 74 छक्के लगाए हैं. वैभव जिस तरह से बैटिंग करते हैं, उससे वह एक कैलेंडर ईयर में लगातार 100 से अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय भी बन सकते है.
बात अगर ओवरऑल रिकॉर्ड की करें तो एक कैलेंडर ईयर में टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम हैं, जिन्होंने 2024 में 58 मैचों में 139 छक्के लगाए थे. उन्होंने क्रिस गेल का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2015 में 35 मैचों में 135 छक्के लगाए थे. जबकि लिस्ट में तीसरे स्थान पर भी क्रिस गेल ही हैं, जिन्होंने 2012 में 121 छक्के लगाए थे.
यह भी पढ़ें: 'उसे लगातार यही कहते हैं' ईशान किशन ने बताया वैभव सूर्यवंशी को कैसे प्रोटेक्ट करती है टीम इंडिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं