विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2020

बल्लेबाज ने खेला ऐसा 'अनोखा' हुक शॉट, देखकर विकेटकीपर के भी उड़े होश, देखें Viral VIDEO

कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर सारी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी लगातार बढ़ रहा है. कोरोना के खतरे को देखते हुए आईपीएल को 14 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया है. लेकिन जिस तरह से वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है उसे देखते हुए ये कहना अभी मुश्किल है कि इस साल आईपीएल हो पाएंगा या नहीं

बल्लेबाज ने खेला ऐसा 'अनोखा' हुक शॉट, देखकर विकेटकीपर के भी उड़े होश, देखें Viral VIDEO
बल्लेबाज ने मारा अजीबोगरीब शॉट
  • बल्लेबाज ने खेला अनोखा शॉट
  • सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो
  • विकेटकीपर के पीछे की ओर बल्लेबाज ने खेला ऐसा हुक शॉट

कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर सारी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी लगातार बढ़ रहा है. कोरोना के खतरे को देखते हुए आईपीएल को 14 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया है. लेकिन जिस तरह से वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है उसे देखते हुए ये कहना अभी मुश्किल है कि इस साल आईपीएल हो पाएंगा या नहीं. COVID-19 के खतरे को देखते हुए क्रिकेटर अपने घरो में परिवार वालों के संग समय बिता रहे हैं. इस समय कोई भी खेल टूर्नामेंट नहीं खेला जा रहा है. ऐसे में क्रिकेट फैन्स भी अभी अपने घर में पुराने मैचों को देखकर अपने मन को बहला रहे हैं. इसके अलावा फैन्स सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक्टिव रहकर अपने पसंदीदा फैन्स के साथ संपर्क साधने की कोशिश भी कर रहे हैं. आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें लोकल क्रिकेट में एक बल्लेबाज बेहद ही अजबोगरीब अंदाज में शॉट खेलता है. यूं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में एबी डीविलियर्स, जोस बटलर, दिलशान और धोनी अपने स्पेशल शॉट के लिए जाने जाते हैं लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में बल्लेबाज गेंदबाज के द्वारा फेंकी गई गेंद पर पहले तो अपने क्रीज से बाहर निकलता है और फिर अजीबोगरीब अंदाज में गेंद को बल्ले से पीछे की ओर घूमाकर हुक शॉट मार देता है जो सीमा रेखा के बाहर चली जाती है. पीछे खड़ा विकेटकीपर भी इस शॉट को देखकर हैरान रह जाता है.

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों की संख्या 3072 पहुंच गई है. देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान 525 नए मामले सामने आए हैं. इन्हीं खबरों के बीच एक अच्छी खबर यह है कि इसके संक्रमण से कुल 213 लोग ठीक हो चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से यह आंकड़े जारी किए गए हैं. बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा. सभी राज्यों की सरकारें लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवा रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abraham Benjamin De Villiers, Tillakaratne Mudiyanselage Dilshan, Mahendra Singh Dhoni, Josh Butler, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com