दिलचस्प क्रिकेट तथ्य
क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे यादगार मुकाबले और सीरीज खेली गयी हैं जिन्होंने वर्षों बाद भी अपनी चमक नहीं खोयी है. चाहे वो भारत की 1983 विश्व कप फाइनल में 'टूर्नामेंट फेवरिट्स' वेस्टइंडीज पर मिली जीत हो या 1998 में सचिन तेंदुलकर की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शारजाह में में खेली गयी वो दो शतकीय पारियां जिसकी बदौलत भारत ने त्रिकोणीय श्रंखला में जीत हासिल करी थी. 2001 कोलकाता टेस्ट में फॉलो-ऑन मिलने के बाद भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत, 2006 में दक्षिण अफ्रीका का ऑस्ट्रेलिया द्वारा एकदिवसीय मैच में दिए गए 435 के रिकॉर्ड लक्ष्य का हासिल करना और ऐसे ही सैकड़ों मैच आज भी ज़हन में ताज़ा हैं.
देश और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस आज भी इन सभी मुकाबलों की हाइलाइट्स देखना पसंद करते हैं और इसके ज़रिये इन मैचेस को जीवंत रखते हैं. लेकिन ऐसे ही मुकाबलों में बने कुछ अनूठे रिकार्ड्स जिनसे शायद क्रिकेट का बड़े से बड़ा फैन भी अनजान होगा.
1.टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक बार बोल्ड होने वाला खिलाडी: राहुल द्रविड़
भारत के बैटिंग दिग्गज राहुल द्रविड़ अपनी मज़बूत तकनीक के लिए जाने जाते थे. विपक्षी गेंदबाज़ों को उनका डिफेन्स भेदने में ख़ासी मशक्कत करनी पड़ती थी जिसके चलते उनका नाम 'द वॉल' के नाम से प्रसिद्ध हो गया. इन्ही कारणों के चलते ये रिकॉर्ड काफी हैरान कर देने वाला है. 'मिस्टर डिपेंडेबल' द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक, कुल 54 बार बोल्ड हुए. 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया में खेली अपनी अंतिम सीरीज में द्रविड़ 8 पारियों में कुल 6 बार बोल्ड हुए. 
2.एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाला बल्लेबाज़: वसीम अकरम
सर विव रिचर्ड्स, वीरेंद्र सहवाग, सनथ जयसूर्या, शाहिद अफरीदी और क्रिस गेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज़ नहीं बल्कि वसीम अकरम के नाम इस रिकॉर्ड का दर्ज होना किसी अजूबे से कम नहीं है. 'सुल्तान ऑफ़ स्विंग' के नाम से मशहूर पाकिस्तान के इस पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ने 1996 शेखुपुरा टेस्ट में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 363 गेंदों पर नाबाद 257 रनों की पारी खेली जिसमे 12 छक्के शामिल थे. इस रिकॉर्ड से एक और अनूठा रिकॉर्ड जुड़ा हुआ है. अकरम का 257 रन का ये स्कोर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के उच्चतम टेस्ट स्कोर (248 नॉट आउट) से बेहतर है.
3.वनडे की एक पारी में पांच विकेट लेने में शेन वॉर्न से भी आगे हैं सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर और शेन वॉर्न की मैदान में प्रतिद्वंदिता बहुचर्चित है। बल्ले और गेंद के मुकाबले में सचिन हमेशा ही वॉर्न पर हावी रहे. लेकिन सचिन, गेंदबाजी में भी वार्न को पछाड़ चुके हैं. वनडे क्रिकेट में पांच विकेट लेने का कारनामा सचिन दो बार कर चुके हैं - एक बार ऑस्ट्रेलिया और एक बार पाकिस्तान के खिलाफ. वहीं शेन वॉर्न के नाम वनडे में सिर्फ एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा दर्ज, जो उन्होंने 1996 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकम्मल किया था.

4.टेस्ट मैच में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाला गेंदबाज: जेम्स एंडरसन
जेम्स एंडरसन वर्तमान में इंग्लैंड के महानतम गेंदबाज़ों में से एक हैं. लेकिन आपको ये जानकर हैरत होगी कि एंडरसन टेस्ट मैचों में एक ओवर में सर्वाधिक रन देने वाले गेंदबाज हैं. 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में एंडरसन के एक ओवर में जॉर्ज बेली ने कुल 28 रन ठोक दिए थे. एंडरसन, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर रोबिन पीटर्सन के साथ इस अनचाहे रिकॉर्ड को शेयर करते है.

5.अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रिटायर्ड नॉट आउट होने वाले एकमात्र खिलाडी: गोर्डन ग्रीनिज
1983 में भारत के खिलाफ बारबाडोस टेस्ट में ग्रीनिज, अपनी बीमार बेटी को देखने घर गए जिसके कारण उन्हें 154 पर रिटायर्ड आउट होना पड़ा. दो दिन बाद ही उनकी बेटी का देहांत हो गया गया. ऐसे में उन्हें रिटायर्ड नॉट आउट घोषित करने का निर्णय लिया गया.

6.दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच 1939 में खेला गया 'टाइमलेस टेस्ट' 9 दिन तक चला
1939 में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच श्रंखला का पांचवा टेस्ट कुल 9 दिन तक चला. दसवें दिन चौथी पारी में जीतने के लिए 969 के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 654 रन बना लिए थे. लेकिन इंग्लैंड की टीम को घर वापसी के लिए समुंद्री जहाज पकड़ना था जिस वजह से उन्होंने लक्ष्य का पीछा नहीं किया. ये हैरानी की ही बात है की 9 दिन मैच चलने के बाद भी टेस्ट का कोई नतीजा नहीं निकला.
7.टेस्ट, टी20 और वनडे डेब्यू के पहले ओवर में विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज़: शमिंडा एरांगा
श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ शमिंडा एरांगा ने एक अनोखी उपलब्धि हासिल करी है. एरांगा क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपने पहले मैच के पहले ओवर में विकेट हासिल करने वाले एकमात्र गेंदबाज़ हैं.
टी20 डेब्यू ओवर - गौतम गंभीर को आउट किया
वनडे डेब्यू ओवर - ब्रैड हैडिन को आउट किया
टेस्ट डेब्यू ओवर - शेन वाटसन को आउट किया
क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड तोड़े गए हैं जिनके बारे में एक समय सोचा गया था कि वे कभी नहीं टूट सकते. निश्चित रूप से आगे भी यही सिलसिला जारी रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sachin Tendulkar, Rahul Dravid, Cricket, Shane Warne, Amazing Cricket Facts, Wasim Akram, James Anderson