विज्ञापन

'सबसे काला दौर', मोहम्मद यूसुफ ने मोहसिन नकवी पर साधा निशान, भारत-पाक मैच को सियासी अखाड़ा बनाने पर बरसे

India vs Pakistan: पाक के पूर्व दिग्गज मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और माना है कि देश में क्रिकेट इकोसिस्टम को राजनीतिक असर और पर्सनल एजेंडा से दूर जाने की ज़रूरत है. 

'सबसे काला दौर', मोहम्मद यूसुफ ने मोहसिन नकवी पर साधा निशान, भारत-पाक मैच को सियासी अखाड़ा बनाने पर बरसे
T20 World Cup 2026: India vs Pakistan: यूसुफ ने PCB चीफ पर साधा निशाना
  • पूर्व दिग्गज मोहम्मद यूसुफ ने पीसीबी प्रमुख पर आरोप लगाए
  • मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट में राजनीति के कारण टीम का प्रदर्शन खराब हो रहा है और सुधार जरूरी है
  • यूसुफ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नाकाबिल लोगों को टीम और अधिकारियों से हटाना चाहिए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Mohammad Yousaf on Pakistan Team: भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 61 रन से हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज मोहम्मद यूसुफ पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पर भड़क गए हैं. उनका मानना है कि खेल में राजनीति को लगाने से पाकिस्तानी क्रिकेट का बेड़ा गर्क हो रहा है. पाक के पूर्व दिग्गज मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और माना है कि देश में क्रिकेट इकोसिस्टम को राजनीतिक असर और पर्सनल एजेंडा से दूर जाने की ज़रूरत है. 

ये भी पढ़ें-  IND vs PAK: गौतम गंभीर की रणनीति में ऐसे फंसा पाकिस्तान, दुनिया हैरत में, शाहिद अफरीदी को भी मिला सीधा जवाब

ये भी पढ़ें-  IND vs PAK: क्रिकेट जानते नहीं हैं, चेयरमैन बन गए हैं…नाकाबिल, जाहिल…', पाक की हार के बाद नकवी पर बरसे शोएब अख़्तर

यूसुफ ने PCB चीफ और देश के गृह मंत्री मोहसिन नकवी पर सीधा निशाना साधते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "जब तक हम पाकिस्तान क्रिकेट से राजनीतिक असर और पर्सनल एजेंडा नहीं हटाते, हम उस टीम में वापस नहीं आ सकते जो हम कभी थे. यह हमारे क्रिकेट इतिहास का सबसे बुरा दौर है, और इसके लिए मेरा दिल दुख रहा है. नाकाबिल लोगों को ऑफिस और टीम से हटा देना चाहिए. "

इसके अलावा यूसुफ ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘‘शाहीन, बाबर और शादाब का करियर अवसान पर है. पाकिस्तान की टी20 टीम को नए खिलाड़ियों की जरूरत है, कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत की नहीं ."

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय समाचार चैनल एबीपी पर बाबर के सुपरस्टार दर्जे का मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा, ‘‘आपने एक ऐसे खिलाड़ी (बाबर आजम) को सुपरस्टार बना दिया है जो आपको एक भी मैच नहीं जिता सकता. पिछले 15-20 वर्षों से कोई सुधार नहीं हुआ है.  स्थिति की दुखद सच्चाई यह है कि एक समय हम भारत को कड़ी चुनौती देते थे, लेकिन आज हम उन्हें हराने का सपना भी नहीं देख सकते. ''

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com