भारत के पूर्व दिग्गज और कोच रहे रवि शास्त्री ने मोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट लेने के बाद रिएक्ट किया है और अपनी निराशा जाहिर की है. शमी ने खासकर भारतीय चयनकर्ताओं पर अपनी राय दी और सीधे तौर पर कहा कि शमी के संन्यास लेने से टेस्ट में भारत को ही नुकसान हुआ है, हमें ऐसे गेंदबाजों को नहीं खोना चाहिए था. शमी के टेस्ट से अलग होने के बाद शास्त्री ने उन्हें एक और मौका न दिए जाने पर निराशा जताई. उन्होंने कहा कि इस अनुभवी तेज़ृ गेंदबाज़ के खाते में अभी भी कई टेस्ट विकेट जुड़ सकते थे.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे से पहले शास्त्री ने कहा, "यह दुखद है कि जिस खिलाड़ी ने देश के लिए इतना शानदार प्रदर्शन किया हो, उसे बाहर होना पड़े. मुझे पूरा यकीन था कि वह अभी 30-40 विकेट और ले सकते थे. उन्हें पिछले 12 महीनों में खेलना चाहिए था और शायद टेस्ट टीम में एक तेज गेंदबाज के तौर पर शामिल किया जाना चाहिए था."
शास्त्री ने जिम-आधारित फिटनेस टेस्ट पर दिए जा रहे ज्यादा जोर पर भी सवाल उठाए. उन्होंने तर्क दिया कि शमी ने रेड बॉल क्रिकेट की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करके अपनी फिटनेस पहले ही साबित कर दी थी.साल 1983 विश्व कप विजेता शास्त्री ने आगे कहा, "अगर कोई खिलाड़ी मैच में 10 या 12 ओवर नहीं फेंक सकता, तो जिम में फिट होने का क्या मतलब है? आपके पास एक ऐसा खिलाड़ी है जो लगातार गेंदबाजी कर सकता है, इसलिए, मुझे थोड़ी निराशा है कि उन्हें एक और मौका नहीं मिला,"
शास्त्री ने शमी की फिटनेस को लेकर जताई जा रही चिंताओं को भी खारिज कर दिया और घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए उनके शानदार प्रदर्शन का हवाला दिया, शास्त्री ने कहा, "मैंने उनकी फिटनेस को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स सुनी हैं, लेकिन वह बंगाल के लिए लगातार हर मैच खेल रहे थे. वह 15-20 ओवर तक गेंदबाजी कर रहे थे. अपनी फिटनेस साबित करने के लिए एक खिलाड़ी को और क्या करना चाहिए? अगर वह अच्छी फॉर्म में हैं, उनका आईपीएल अच्छा रहता है, और अचानक आपका कोई सीनियर गेंदबाज चोटिल हो जाता है, तो आपको अनुभव की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में आपके पास उनके जैसा खिलाड़ी मौजूद है."
यह भी पढ़ें | अनवर-गिलक्रिस्ट ओपनर, पोंटिंग नंबर-3, तेंदुलकर नबंर 4, शाहिद अफरीदी ने चुनी ऑल टाइम प्लेइंग-11
यह भी पढ़ें | भारत -न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं