विज्ञापन
1 minute ago

India vs New Zealand 2nd ODI LIVE Score Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (07 नवंबर 2026) वेलिंग्टन में खेला जाना है. मगर मैच के आगाज से पहले अच्छी खबर निकलकर सामने नहीं आ रही है. वेलिंग्टन में बारिश हो रही है. जिसके बाद टॉस तय समयानुसार नहीं हो पाया है. वेलिंग्टन में आज ही नहीं बीते कल (06 नवंबर 2026) भी पहले हाफ में बारिश हुई थी. जिसकी वजह से दोनों टीमों को अपनी ट्रेनिंग सत्र की योजना में बदलाव करना पड़ा था. (Live Scorecard)

मौसम विभाग का बयान

मौसम विभाग के मुताबिक वेलिंग्टन में आज पहले हाफ तक बारिश की संभावना 60 प्रतिशत और दूसरे हाफ में 55 प्रतिशत है. अगर ऐसे ही लगातार बारिश होता रहा तो मुकाबला रद्द भी हो सकता है. 

वनडे सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीम 

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन और कुलदीप यादव. 

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​टिम सीफ़र्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी.

यह भी पढ़ें- क्या धुल जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में होने वाला दूसरा वनडे मैच? टॉस में देरी

IND vs NZ LIVE Score: वेलिंग्टन में फिर शुरू हुई बारिश

वेलिंग्टन में बारिश फिर से शुरु हो गई है, जो कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर नहीं है. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने विपक्षी टीम को DLS मेथड के तहत पांच विकेट से शिकस्त दी थी. 

IND vs NZ LIVE Score: मैच अधिकारी कर रहे हैं इंस्पेक्शन

मैच अधिकारी इंस्पेक्शन कर रहे हैं. बारिश की वजह से अबतक टॉस नहीं हो पाया है. देखते हैं कब तक दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में उतरते हैं. 
 

IND vs NZ LIVE Score: तय समय पर नहीं हो पाया टॉस

टॉस भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे होने वाला था. मगर बारिश की वजह से तय समयानुसार नहीं हो पाया है. 

IND vs NZ LIVE Score: बारिश बंद, जल्द खेल शुरू होने की उम्मीद!

खुशखबरी! वेलिंग्टन से अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है. बारिश बंद हो गई है. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मुकाबला शुरु होगा. 

IND vs NZ LIVE Score: वेलिंग्टन में झमाझम हो रही है बारिश

वेलिंग्टन से अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है. सुबह से ही बारिश हो रही है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बारिश और तेज हो गई है. 

नमस्कार!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com