क्रिकेट के गलियारों ने बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. भारतीय टीम के वरिष्ठ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के भाई मोहम्मद कैफ (Mohammed Kaif) के उपर एक महिला ने संगीन आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि कैफ और वह रिलेशनशिप में थे. मगर जब बारी शादी की आई तो उन्होंने तरह-तरह के बहाने बनाने शुरु कर दिए और अपनी बात से मुकर गए. महिला ने कैफ के साथ हुई मुलाकात का भी जिक्र किया है. उनकी माने तो दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. जिसके बाद वह धीरे धीरे इंस्टाग्राम पर एक दूसरे से चैट करने लगे. बात इतनी आगे बढ़ी की दोस्ती से हुई मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. हालांकि, इस पूरे मामले की NDTV पुष्टि नहीं करता है.
शादी करने से पीछे हट गए हैं कैफ?
मोहम्मद कैफ के ऊपर आरोप मढ़ते हुए महिला का कहना है कि जैसे ही बात शादी की आई तो उन्होंने दूरी बनानी शुरू कर दी. महिला की माने तो कैफ ने रिश्ते के नाम पर उसे धोखा दिया है. वह उनसे शादी करना चाहती थी. मगर वह शादी से दूर भाग रहे हैं.
📰🔴: Another Muslim Cricketer with Dirty mindset and manipulation skills, Folks.
— Courageous (@CourageousRo) May 6, 2026
Woman Makes Shocking Claims Against Mohammed Shami's Brother
The woman alleged that when she pressed for clarity about their relationship, Shami's brother reportedly asked for time to think.
She… pic.twitter.com/mPxZpOh3a0
कौन हैं मोहम्मद कैफ?
मोहम्मद कैफ भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई हैं. जिनका जन्म 10 दिसंबर साल 1996 में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में हुआ था. घरेलू क्रिकेट में वह बंगाल की तरफ से शिरकत करते हैं. कैफ दाहिने हाथ से बल्लेबाजी और दाहिने हाथ से ही मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करते हैं.
खबर लिखे जाने तक कैफ ने घरेलू क्रिकेट में कुल 14 फर्स्ट क्लास, नौ लिस्ट ए और एक टी20 मुकाबला खेला है. इस बीच उनको फर्स्ट क्लास की 23 पारियों 22.00 की औसत से 43 और लिस्ट ए की नौ पारियों में 26.33 की औसत से 12 सफलता हाथ लगी है. कैफ को टी20 में अबतक कोई विकेट हासिल नहीं हुआ है.
वहीं बात करें उनके बल्लेबाजी के बारे में तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 15 पारियों में 11.16 की औसत से 134 और लिस्ट ए की पांच पारियों में 7.66 की औसत से 23 रन बनाए हैं. टी20 में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है.
यह भी पढ़ें- VIDEO: तुम पकड़ो, तुम पकड़ो के चक्कर में ओवर्टन-ऋतुराज ने टपकाया लॉलीपॉप कैच, अब हो रही है जगहंसाई