विज्ञापन

VIDEO: तुम पकड़ो, तुम पकड़ो के चक्कर में ओवर्टन-ऋतुराज ने टपकाया लॉलीपॉप कैच, अब हो रही है जगहंसाई

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जेमी ओवर्टन और ऋतुराज गायकवाड़ से बड़ी चूक हो गई. दोनों खिलाड़ियों एक दूसरे के चक्कर में आसान से कैच को टपका दिया.

VIDEO: तुम पकड़ो, तुम पकड़ो के चक्कर में ओवर्टन-ऋतुराज ने टपकाया लॉलीपॉप कैच, अब हो रही है जगहंसाई
जेमी ओवर्टन और ऋतुराज गायकवाड़ ने टपकाया आसान कैच

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK) मुकाबले में बीते कल (पांच मई 2026) जेमी ओवर्टन और ऋतुराज गायकवाड़ (Jamie Overton And Ruturaj Gaikwad) ने एक ऐसी गलती कर दी जिसे देख हर कोई सन्न रहा गया. पारी का 19वां ओवर जब ओवर्टन डाल रहे थे. उस दौरान दिल्ली के बल्लेबाज समीर रिजवी (Sameer Rizvi) ने उनकी गेंद पर जोरदार छक्का लगाने का प्रयास किया. मगर उसमें वह नाकामयाब रहे. परिणाम यह रहा कि गेंद हवा में उछल गई. यहां ओवर्टन और गायकवाड़ के पास कैच पकड़ने का सुनहरा मौका था. मगर दोनों खिलाड़ी इस कंफ्यूजन में कैच नहीं पकड़ पाए कि दूसरा शख्स कैच पकड़ लेगा. इस चक्कर में  वह उस मौके को भुनाने में नाकामयाब रहे.

कुछ ऐसी ही गलती 2008 में दिखी थी पाकिस्तान की तरफ से 

साल 2008 में कुछ ऐसी ही गलती पाकिस्तान की तरफ से देखने को मिली थी. उस दौरान मैदान में शोएब मलिक और सईद अजमल मौजूद थे. दोनों खिलाड़ी कैच लिए आगे आए. मगर जब कैच पकड़ने की बारी आई तो दोनों खिलाड़ी बस एक दूसरे को देखते रह गए थे. अब करीब 16 साल बाद वैसा की कुछ वाक्या आईपीएल में देखने को मिला है. इस बार मैदान में मलिक-अजमल नहीं बल्कि ओवर्टन और गायकवाड़ थे. 

जेमी ओवर्टन के शिकार बने ट्रिस्टन स्टब्स 

मैच के दौरान जेमी ओवर्टन ने सीएसके की तरफ से कुल एक ओवर की गेंदबाजी की. इस बीच वह 5.00 की इकॉनमी से पांच रन खर्च करते हुए एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार विपक्षी टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स बने. स्टब्स को उन्होंने चौधरी के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

सीएसके को मिली जीत 

बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो दिल्ली में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाने में कामयाब हुई थी. सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए समीर रिजवी सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 24 गेंदों में 40 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 गेंदों में 38 रनों का योगदान गिया.

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 156 रनों के लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 17.3 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. पारी का आगाज करते हुए संजू सैमसन ने 52 गेंदों में 87 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक शर्मा ने 31 गेंदों में नाबाद 41 रनों का योगदान दिया. 

यह भी पढ़ें- नीतीश राणा के शॉट लगाने से पहले गिर गया बेल्स, फिर अंपायर ने क्यों दिया आउट, जानें MCC का नियम


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com