विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2020

मोहम्मद शमी की चोट गंभीर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से हो सकते हैं बाहर

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का फरवरी में इंग्लैं (England Cricket) के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध है क्योंकि कलाई के फ्रेक्चर के बाद उन्हें छह सप्ताह के आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत है. शमी का आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में पहले टेस्ट के दौरान गेंदबाजी वाले हाथ में फ्रेक्चर हुआ था.

Also Read in
मोहम्मद शमी की चोट गंभीर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से हो सकते हैं बाहर
मोहम्मद शमी की चोट गंभीर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से हो सकते हैं बाहर

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का फरवरी में इंग्लैं (England Cricket) के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध है क्योंकि कलाई के फ्रेक्चर के बाद उन्हें छह सप्ताह के आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत है. शमी का आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में पहले टेस्ट के दौरान गेंदबाजी वाले हाथ में फ्रेक्चर हुआ था. उन्हें दूसरी पारी में पैट कमिंस की गेंद कोहनी में लगी थी. बीसीसीआई (BCCI) के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ उनका पहले टेस्ट में खेल पाना संभव नहीं है. रिहैबिलिटेशन में छह सप्ताह लगेंगे.  प्लास्टर हटने के बाद वह बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब में भाग लेंगे. आस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट से बाहर हुए शमी मंगलवार को भारत रवाना हो गए. भारतीय टीम पांच फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी.

युजवेंद्र चहल ने मंगेतर धनश्री संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर..देखें Photo

बता दें कि शमी दायें हाथ की कलाई में फ्रैक्चर के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों के लिए टीम से बाहर हो गए थे. पहले टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी के दौरान पैट कमिन्स की उठती हुई गेंद इस तेज गेंदबाज की कलाई पर लगी जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। उनके रिटायर हर्ट होने से भारतीय पारी 21.2 ओवर में महज 36 रन पर समाप्त हो गयी. टेस्ट इतिहास में भारत का यह न्यूनतम स्कोर है. शमी को इसके बाद स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गेंदबाजी वाले हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई.

BBL 2020: जेसन होल्डर ने मारा ऐसा छक्का, गेंद जाकर पेड़ पर अटक गई..देखें Video

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट से बाहर हुए शमी मंगलवार को भारत रवाना हो गए हैं. भारतीय टीम 5 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने वाली है. इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर 4 टेस्ट मैचों के अलावा 5 टी-20 और 3 वनडे मैच खेलेगी. पहला टेस्ट मैच 5 फरवरी को चेन्नई में खेला जाएगा.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami Ahmed, India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com