विज्ञापन

मोहम्मद शमी ने अकेले 8 विकेट लेकर मचाया गदर, सेलेक्टर्स को दिया जवाब, टीम इंडिया में वापसी का खटखटाया दरवाजा

Mohammed Shami Delivers Career-Best Spell : भले ही मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है लेकिन घरेलू क्रिकेट में मोहम्म्द शमी धमाकेदार पऱफॉर्मेंस लगातार दे रह हैं. अपने खेल से शमी टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं.

मोहम्मद शमी ने अकेले 8 विकेट लेकर मचाया गदर, सेलेक्टर्स को दिया जवाब, टीम इंडिया में वापसी का खटखटाया दरवाजा
Mohammad Shami record in Ranji Trophy 2026: Best Bowling Figures for Bengal in an Innings in First-Class Cricket:
  • मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ एक पारी में आठ विकेट लिए हैं
  • शमी ने रणजी ट्रॉफी में अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सात विकेटों से बेहतर किया है
  • इस सीजन रणजी ट्रॉफी में शमी ने कुल छत्तीस विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी क्षमता साबित की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Mohammed Shami vs Ajit Agarkar: टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में अपने परफॉर्मेंस से चयनकर्ताओं की नींद उड़ा रहे हैं. शमी ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में जम्मू- कश्मीर और बंगाल के बीच मैच के दौरान एक पारी में 8 विकेट लेने में सफल रहे हैं. शमी का रणजी ट्रॉफी में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन है., उन्होंने अपने पिछले सबसे अच्छे प्रदर्शन 7/79 को बेहतर बनाया. शमी की घातक गेंदबाजी के दम पर जम्मू- कश्मीर की टीम 302 रन बनाकर आउट हो गई है. बंगाल ने यहां पहली पारी में अहम बढ़त हासिल कर ली है

मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से दिखा दिया है कि उनके अदंर विकेट लेने की भूख खत्म नहीं हुई थी. अबतक इस सीजन रणजी ट्रॉफी में कुल 36 विकेट चटका लिए हैं. वहीं, इससे पहले शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुल 16 विकेट लिए थे. विजय हजारे ट्रॉफी में  भी शमी ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाया था और कुल 15 विकेट लेने में सफलता हासिल की थी.  

Latest and Breaking News on NDTV

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में एक पारी में बंगाल के लिए बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस

बॉलिंग फिगर्सबॉलरvsवेन्यू साल
10/20प्रेमांगसु चटर्जी असमजोरहाट 1957
8/46दुर्गा शंकर मुखर्जीबिहार जमशेदपुर1960
8/54 दुर्गा शंकर मुखर्जीहैदराबाद ईडन गार्डन्स2003
8/59प्रेमांगसु चटर्जीमध्य प्रदेशईडन गार्डन्स 1956
8/90मोहम्मद शमीजम्मू और कश्मीरकल्याणी2026

टीम इंडिया में वापसी का फिर खटखटाया दरवाजा

2023 वनडे वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से चोट और फिटनेस की चिंताओं के कारण शमी को टीम इंडिया से बाहर जाना पडा था. लेकिन इसके बाद से शमी टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं, लेकिन इन सबसे बाद भी शमी अपनी ओर से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा परफॉर्मेंस दे रहे हैं. रणजी ट्रॉफी सीज़न की शुरुआत में, उन्होंने गुजरात और सर्विसेज के खिलाफ पांच विकेट लिए थे, लेकिन यह 8 विकेट लेना अजीत अगरकर की लीडरशिप वाली सिलेक्शन कमिटी को उनका सबसे बड़ा मैसेज था. 

आईपीएल के लिए तैयार हैं शमी

शमी 2025-26 BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी चूक गए, और भारत के लिए उनका आखिरी मैच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में था. रणजी ट्रॉफी के बाद, वह IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com