PCB appoint Mohammad Rizwan T20 Team Vice-Captain: भारत में हुए आईसीसी वनडे विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया था. वहीं अब पीसीबी ने एक और बड़ा फैसला लिया है. विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को इस फॉर्मेट में टीम का उपकप्तान बनाया गया है. रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी के लिए डिप्टी के रूप में काम करेंगे. पीसीबी ने शाहीन के डिप्टी के रूप में रिजवान की नियुक्ति का ऐलान एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोहम्मद रिजवान के उपकप्तान बनने के बाद से ही साफ हो गया है कि पाकिस्तानी बोर्ड बाबर आजम से आगे बढ़ गया है. बाबर आजम वनडे विश्व कप में बतौर कप्तान ही नहीं बल्कि बल्ले से भी खास कमाल नहीं दिखा पाए थे और पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे. पाकिस्तान के टूर्नामेंट में सिर्फ 8 अंक थे और टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान से भी नीचे थी. बाबर के कप्तानी छोड़ने के बाद शान मसूद को टेस्ट प्रारूप में टीम का कप्तान बनाया गया था.
.@iMRizwanPak has been appointed vice-captain of Pakistan's T20I team 🚨 pic.twitter.com/0Zu6DcstML
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 8, 2024
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 12 जनवरी से पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से ही शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान के रूप में पाकिस्तान में बदलाव की शुरुआत होगी. माना जा रहा है कि मोहम्मद रिजवान के उपकप्तान बनने से शाहीन शाह अफरीदी पर लोड कुछ कम होगा. इस साल आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन होना है और ऐसे में पाकिस्तानी टीम में हुआ बदलाव, काफी अहम माना जा रहा है.
इसके अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार ग्रांट ब्रैडबर्न ने सोमवार को पाकिस्तान टीम के हाई-परफॉर्मेंस कोच के पद से इस्तीफे की घोषणा की. पूर्व कीवी बल्लेबाज को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दो साल की अवधि के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था. हालांकि, पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के निदेशक के रूप में मोहम्मद हफीज की नियुक्ति के बाद, पीसीबी ने पूरे कोचिंग स्टाफ के पोर्टफोलियो को बदल दिया जिसमें ब्रैडबर्न भी शामिल थे. पूर्व ऑलराउंडर यासिर अराफात को हाल ही में न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हाई-परफॉर्मेंस कोच नियुक्त किया गया था.
यह भी पढ़ें: IPL 2024: सूर्यकुमार यादव की होगी सर्जरी, आईपीएल में खेल पाएंगे या नहीं? सामने आई ये जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं