IND vs AUS 5th T20I: पांचवां टी-20 मैच 6 रन से जीत लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीज को 4-1 से जीतने में सफल हो गई है. बता दें कि भारत की जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad kaif ) ने रिएक्ट किया है. इस बार फिर कैफ ने मैदान और कागज़ पर कौन सी टीम बेस्ट है, उसको लेकर बात की है. बता दें कि वर्ल्ड कप फाइनल में जब भारत को हार मिली थी तो कैफ ने कहा था कि मैं ये मानने को तैयार नहीं हूं कि बेस्ट टीम विश्व कप का खिताब जीती है. कैफ का मानना था कि भारतीय टीम कागज पर बेस्ट टीम थी लेकिन मैदान पर परफॉर्म नहीं कर पाई. वहीं, कैफ के बयान ने ऑस्ट्रेलियाई खेमे में हलचल मचा दी थी.
यह भी पढ़ें: ''हम सीरीज से ये 2 चीजें हासिल करना चाहते थे, हम सफल रहे', सूर्यकुमार ने किया बड़ी बातों का जिक्र
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और यहां तक की वॉर्नर ने भी कैफ के बयान पर रिएक्ट किया था और कहा था कि विश्व चैंपियन बनने के लिए मैदान पर भी बेस्ट होना पड़ता है. अब टी-20 सीरीज के बाद भारतीय पूर्व दिग्गज ने फिर से कागज और मैदान पर कौन सी टीम बेस्ट है, इसकी चर्चा शुरू कर दी है.
कैफ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर किया औऱ लिखा, 'बेहतर प्रतिभा, बेहतर कौशल. इस बार मैदान और कागज़ पर बेहतर टीम जीत गयी. 4-1." कैफ का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई खेमे की ओर से इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया है.
Better talent, better skills. This time the better team on field, and on paper, won. 4-1 🇮🇳
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) December 3, 2023
पांचवें और आखिरी टी-20 की बात की जाए तो भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद आठ विकेट पर 160 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 विकेट पर 154 रन ही बना पाई. भारत की जीत में अक्षर पटेल हीरो बने जिन्होंने एक विकेट लिए और साथ ही 31 रन की अहम पारी खेली .वहीं, रवि बिश्नोई को उनके शानदार गेंदबाजी परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं