आईपीएल (IPL Media Rights) की मीडिया अधिकारों की नीलामी से अब तब करीब 46000 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व क्रिकेटरों (पुरुष और महिला) और पूर्व अंपायरों की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा की. जय शाह ने ट्वीट करते हुए ये बातें रखी. वहीं, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘यह बेहद जरूरी है कि हम अपने पूर्व क्रिकेटरों की आर्थिक स्थिति का ध्यान रखे. खिलाड़ी बोर्ड के लिए जीवन रेखा की तरह है और बोर्ड के तौर पर यह हमारी जिम्मेदारी है कि खेल से संन्यास के बाद हम उनका ख्याल रखे. अंपायर गुमनाम नायकों की तरह हैं और बीसीसीआई उनके योगदान को समझता है.'
पूर्व कोच ने बताया, तीसरे टी20 में दो बदलाव संभव, इन्हें मिले प्लेइंग XI में मौका
हमारे स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
वहीं, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने भी ट्वीट कर बीसीसीआई को शुक्रिया कहा है. कैफ ने अपने ट्वीट में अपने पिता को लेकर बात की है और लिखा, 'मेरे पिता ने 60 प्रथम श्रेणी खेल खेले, 3000 के करीब रन बनाए, 5 शतक लगाएय पैसे नहीं होने पर भी उनकी पीढ़ी ने इस खेल को बढ़ने में मदद की. उनके योगदान को याद कर बीसीसीआई ने बड़ा दिल दिखाया है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जो रूट ने कीवी गेंदबाज के उड़ाए होश, अचानक 'स्टांस' बदल कर लगा दिया छक्का- Video
इसके अलावा कैफ ने लिखा, 'थैंक्स बीसीसीआई, यह सेवानिवृत्त खिलाड़ियों के लिए बहुत मायने रखता है. मेरे पिता, मोहम्मद तारिफ, पेंशन मिलने पर हमेशा बहुत खुश रहते हैं. पैसा सुरक्षा देता है, पहचान आपको गौरवान्वित करती है.'
My father played 60 first class games. Scored close to 3000 runs, hit 5 hundreds. His generation helped the game grow when there was no money. By remembering their contribution, BCCI has shown a big heart.
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) June 13, 2022
बता दें कि थम श्रेणी के खिलाड़ियों में जिन्हे पहले 15,000 रुपये मिलते थे, उन्हें अब 30,000 रुपये मिलेंगे, जबकि 37,500 रुपये पाने वाले पूर्व टेस्ट खिलाड़ियों को अब 60,000 रुपये और 50,000 रुपये पेंशन वालों को 70,000 रुपये मिलेंगे.
वहीं, अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी, जिन्हें अब तक 30,000 रुपये मिलते थे उन्हें अब से 52,500 रुपये मिलेंगे. इसके अलावा 2003 से पहले संन्यास लेने और 22,500 रुपये पाने वाले प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों को पेंशन के तौर पर अब 45,000 रुपये मिलेंगे. (भााषा के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं