विज्ञापन

फिर बदले राजस्थान रॉयल्स के मालिक, मित्तल फैमली-अदार पूनावाला ने मिलकर खरीदा, लगभग 15,653 करोड़ में हुई डील

Mittal Family Adar Poonawalla Buy Rajasthan Royals: मित्तल परिवार और अदार पूनावाला ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स को 1.65 बिलियन अमेरिक डॉलर में खरीदा है. इससे पहले राजस्थान फ्रेंचाइजी को काल सोमानी के कंसोर्टियम को बेचा गया था, लेकिन न्यूज रिपोर्ट्स की मानें तो यह डील हो नहीं पाई है.

फिर बदले राजस्थान रॉयल्स के मालिक, मित्तल फैमली-अदार पूनावाला ने मिलकर खरीदा, लगभग 15,653 करोड़ में हुई डील
Mittal Family Adar Poonawalla Buy Rajasthan Royals:

Mittal Family Adar Poonawalla Buy Rajasthan Royals: मित्तल परिवार और अदार पूनावाला ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स को 1.65 बिलियन अमेरिक डॉलर में खरीदा है. इससे पहले राजस्थान फ्रेंचाइजी को काल सोमानी के कंसोर्टियम को बेचा गया था, लेकिन न्यूज रिपोर्ट्स की मानें तो यह डील हो नहीं पाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, जाने-माने उद्योगपति लक्ष्मी एन. मित्तल और उनके बेटे आदित्य मित्तल ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को खरीदा है. अब मित्तल परिवार की राजस्थान ग्रुप में साझेदारी 75 प्रतिशत होगी, जबकि आदार पूनावाला का 18 फीसदी हिस्सा होगा. बाकी लगभग 7 परसेंट हिस्सा मनोज बडाले समेत मंज़ूर मौजूदा इन्वेस्टर्स के पास रहेगा.

IPL 2026 से पहले, भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कंसोर्टियम (निवेशक समूह) ने राजस्थान रॉयल्स को लगभग 1.63 बिलियन डॉलर (15,000 करोड़ रुपये से अधिक) में खरीदकर इसका 100% मालिकाना हक हासिल कर लिया है. इस बड़ी डील के बाद, यह IPL इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है.  लेकिन यह डील पैसों के कारण अटक गई. 

मित्तल परिवार और आदार पूनावाला को राजस्थान रॉयल्स के लिए इस ट्रांज़ैक्शन में राजस्थान रॉयल्स की मेन्स फ्रेंचाइज़ी, पार्ल रॉयल्स और बारबाडोस रॉयल्स की एंटरप्राइज वैल्यू है. सीधे शब्दों में कहें तो अब इस नए मालिकों के पास राजस्थान की बाकी टीमों का भी मालिकाना हक होगा. 

इस डील का पूरा होना आम क्लोजिंग शर्तों पर निर्भर है, जिसमें BCCI, CCI, IPL गवर्निंग काउंसिल और दूसरी लागू रेगुलेटरी अथॉरिटी से मंज़ूरी शामिल है. यह डील 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) में पूरी होने की उम्मीद है.

मित्तल परिवार की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज़ में कहा गया,"लक्ष्मी एन. मित्तल और आदित्य मित्तल ने आज घोषणा की है कि मनोज बडाले और कंसोर्टियम से अदार पूनावाला के साथ पार्टनरशिप में राजस्थान रॉयल्स को खरीदने के लिए एक पक्का एग्रीमेंट हो गया है." पुनर्गठित राजस्थान रॉयल्स बोर्ड में लक्ष्मी एन. मित्तल, आदित्य मित्तल, वनीशा मित्तल-भाटिया, अदार पूनावाला और बडाले शामिल होंगे.

प्रेस रिलीज के अनुसार, लक्ष्मी एन. मित्तल ने इस डील पर कहा,"मुझे क्रिकेट पसंद है और मेरा परिवार राजस्थान से है, इसलिए राजस्थान रॉयल्स के अलावा कोई भी IPL टीम ऐसी नहीं है जिसका मैं हिस्सा बनना चाहूं." 

लक्ष्मी मित्तल के बेटे आदित्य ने कहा,"रॉयल्स नए टैलेंट को डेवलप करने के लिए जानी जाती है - यह बात मुझे बहुत अच्छी लगती है, और हमने पक्का इरादा किया है कि यह लेगेसी जारी रहेगी, और भविष्य की सफलता के लिए दुनिया के सबसे अच्छे टैलेंट का इस्तेमाल किया जाएगा."

वहीं आदार पूनावाला, जिन्होंने पहले बेंगलुरु के लिए भी बोली लगाई थी, ने कहा,"मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स को एक ग्लोबल स्पोर्टिंग इंस्टीट्यूशन बनाने में मदद की है - खिलाड़ी, कोच, लीडरशिप टीम, और सबसे बढ़कर फैंस."

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी अनप्रोफेशनल हैं...विवाद के बाद भी अपने बयान पर कायम RCB स्टार

यह भी पढ़ें: CSK vs MI IPL 2026: मुंबई का कोई खिलाड़ी नहीं कर रहा हार्दिक को सपोर्ट? पूर्व बल्लेबाज ने दिया चौंकाने वाला बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Royals, Cricket, Indian Premier League 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com