विज्ञापन

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, इतने और मैचों से बाहर हुए मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc update: दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका लगा है, स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की IPL में वापसी तीन और मैच के लिए टल गई है.

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, इतने और मैचों से बाहर हुए मिचेल स्टार्क
Mitchell Starc News: स्टार्क तीन और मैच से बाहर

Delhi Capitals, Mitchell Starc, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को एक और बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अभी और भी मैच दिल्ली के लिए नहीं खेल पाएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार स्टार्क दिल्ली के आगामी तीन और मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. 36 साल के इस खिलाड़ी ने पिछले आईपीएल सत्र में 14 विकेट लिए थे.  इस साल लीग की शुरुआत में उपलब्ध नहीं होने के लिए उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी से माफी मांगी थी. बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहले ही यह घोषणा कर चुका है कि स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी कार्यभार प्रबंधन के कारण आईपीएल के शुरुआती चरण में नहीं खेल पाएगी.

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कंधे और कोहनी की चोट से जूझ रह हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके 20 अप्रैल तक टीम में शामिल होने की संभावना कम है. बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम  के आगामी तीन मुकाबले गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने हैं, अब इन तीन मैचों का हिस्सा स्टार्क नहीं बन पाएंगे.आईपीएल में 36 साल के स्टार्क ने कुल 52 मैचों में 65 विकेट लिए हैं.

आईपीएल 2026 में दिल्ली ने अपने दोनों मैच जीते हैं. 

आईपीएल 2026 में दिल्ली का परफॉर्मेंस अभी तक अच्छा रहा है. दिल्ली ने अपने दोनों मैच जीते हैं. टीम की बॉलिंग यूनिट ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. मुकेश कुमार ने शुरुआती विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिडी और टी. नटराजन ने मुश्किल ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया है. इसके अलावा स्पिनर्स अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और विपराज निगम ने भी बीच के ओवरों में सटीक गेंदबाजी कर टीम के परफॉर्मेंस को आगे बढ़ाया है.

ये भी पढ़ें-  शाहरुख खान का बदला मिजाज, केकेआर के परफॉर्मेंस को लेकर CEO वेंकी मैसूर पर बरसे? देखें Video

ये भी देखें- 'IPL की वजह से मेरा करियर खत्म हो गया', पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन के खुलासे ने मचाई खलबली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com