विज्ञापन

भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तानी कोच माइक हेसन टेंशन में, मैच के बाद हुआ ऐसा हाल

T20 World Cup 2026: हेसन के दोस्त के अनुसार, भारत के मैच के बाद माइक हेसन बहुत परेशान थे.

भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तानी कोच माइक हेसन टेंशन में, मैच के बाद हुआ ऐसा हाल
Pakistan players hurting after India drubbing, says Hesson

Mike Hesson Pics viral after IND vs PAK Match: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को आसानी के साथ 61 रन से हरा दिया. पाकिस्तान की टीम ने मैच के दौरान ऐसी-ऐसी गलतियां की जिसे देखकर फैन्स यकीन नहीं कर पा रहे हैं. पाकिस्तान के कप्तान की रणनीति मैच के दौरान समझ नहीं आई जिसको लेकर पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें जमकर फटकार लगाई है, वहीं, कोच माइक हेसन की भी खूब आलोचना हुई है. बता दें कि भारत से करारी हार के बाद, पाकिस्तान के कोच माइक हेसन कोलंबो के क्रिकेट क्लब कैफे में टेंशन में दिखे. यह कैफे अच्छी शराब के लिए मशहूर है. सोशल मीडिया  पर इस तस्वीर को देखकर फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं. फैन्स सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी कोच माइक हेसन कोलेकर लगातार बात कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर हो रही है कई तरह की बातें

हेड कोच माइक हेसन ने माना कि रविवार को कोलंबो में चिर-विरोधी भारत से 61 रन की करारी हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में दुखी थे. भारत, ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 175-7 का ज़बरदस्त स्कोर बनाया, फिर पाकिस्तान को 114 रन पर समेट दिया.

भारत से हार के लिए पाक कोच हेसन ने कहा, "इस समय ड्रेसिंग रूम में काफ़ी निराशा है, क्योंकि वे जानते हैं कि यह पाकिस्तान के लिए कितना मायने रखता है, हम जानते हैं कि यह एक बहुत बड़ा इवेंट है, पाकिस्तान बनाम भारत. हमने आज से पहले लगातार 5 मैच जीते थे, इसलिए हमें भरोसा था, लेकिन आज हम हार गए."

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com