इंग्लैंड के दौर पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम क्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के काबिल नहीं है? पहले हेडिंग्ले और अब लॉर्ड्स में, गेंद ने हल्की भी हरकत की और पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया. क्रिकेट के मक्का में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. शुक्रवार को पाकिस्तानी टीम पहली पारी में सिर्फ 110 रन बना पाई. इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पाक टीम को लेकर कहा कि यह टीम काउंटी के दूसरे दर्जे की टीम जैसे ही. वॉन की मानें तो इंग्लैंड के गेंदबाज लाइन लगाकर खड़े हैं ताकि वह उन्हें विकेट मिल सके क्योंकि पाकिस्तानी बल्लेबाज उन्हें बिल्कुल भी परेशान नहीं करने वाले हैं.
सीरीज के पहले मुकाबले में पारी और 53 रन की हार का सामना करने के बाद, पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार तीसरी पारी में फ्लॉप रही. BBC टेस्ट मैच स्पेशल पर बात करते हुए, वॉन ने सवाल किया कि क्या पाकिस्तान के बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों पर काफ़ी प्रेशर डाल पा रहे थे? वॉन ने कहा,"लेकिन यह पाकिस्तान की बैटिंग है. क्या यह सेकंड डिवीज़न काउंटी क्रिकेट है? उनकी बैटिंग को देखकर यह नहीं कहा जा सकता है कि यह टेस्ट मैच की बैटिंग लाइनअप है."
"There's no way they're batting in any standard to say that is a Test match batting line-up."@MichaelVaughan says this Pakistan side is equivalent to a second division County Championship side. pic.twitter.com/9reYtczuCJ
— Test Match Special (@bbctms) August 28, 2026
यह तुलना तब हुई जब पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर एक बार फिर इंग्लैंड को कोई बड़ी चुनौती नहीं दे पाया. चोट के बाद टीम में लौटे बाबर आज़म ने सिर्फ़ आठ रन बनाए, जबकि अब्दुल्ला शफ़ीक, शान मसूद और मोहम्मद रिज़वान भी सिंगल डिजिट में आउट हुए. अजान अवैस ने 46 रन बनाए और टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे.
माइकल वॉन ने आगे कहा,"आपको मुश्किल नहीं होने वाली है. कोई भी बल्लेबाज आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा. कोई भी उनके आंकड़े खराब नहीं करेगा और यह सच में ऐसा है, 'आ जाओ, आ जाओ, कौन विकेट लेना चाहता है?"
वॉन ने कहा कि इंग्लैंड के बॉलर लगातार अटैक कर सकते हैं क्योंकि पाकिस्तान के उन्हें रिस्क लेने की कीमत चुकाने की उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वे सभी जानते हैं कि पाकिस्तान बड़ा स्कोर नहीं बनाएगा. इसलिए आप सिर्फ 40 से 50 ओवर ही खेल पाएंगे, इसलिए आप हर स्पेल में अपना सब कुछ देंगे, आप जो रूट से कहते रहेंगे, 'अरे, मैं एक और बॉल डालूंगा.' वहां बहुत सारे विकेट हैं."
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर इंग्लैंड का अटैक इसी लेवल पर बना रहा तो यह मजबूत बैटिंग टीमों को भी परेशान कर सकता है. वॉन ने आगे कहा,"यह बहुत आसान है. वे अभी भी अच्छा काम कर रहे हैं, और वे अभी भी बहुत खतरनाक दिख रहे हैं. और मुझे लगता है कि यह बॉलिंग अटैक, जिस तरह से वे बॉलिंग कर रहे हैं, अगर वे इसी तरह से खेलते रहे तो बेहतर बैटिंग लाइनअप को चुनौती देगा."
यह भी पढ़ें: आज करोड़ों के मालिक हैं सूर्यकुमार यादव, किया पहली सैलरी का खुलासा, इस एक ही जगह कर दिया पूरा पैसा खर्च
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, टखने की चोट ने खत्म किया 2026 सीजन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं