Jasprit Bumrah's double fault: इसमें कोई दो राय नहीं कि भारतीय दिग्गज पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) दिग्गज भारतीय पेसर हैं, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खेले जा रहे संस्करण में वह थके-थके, हत्ते से उखड़े और डंकविहीन दिखाई पड़ रहे हैं. शायद इसकी वजह यह फॉर्मेट के अलावा इस स्टार पेसर की फिटनेस और वर्कलोड है. शायद यही वजह है कि लखनऊ के खिलाफ (MI vs LSG) के खिलाफ सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede) में वह देखने को मिला, जब पहले बमुश्किल ही बुमराह के साथ देखने को मिला है. और जब देखने को मिला, तो बुमराह के साथ-साथ तमाम पंडित हैरान रह गए क्योंकि बुमराह की यह वह 'डबल फॉल्ट' रही, जो उनके करियर में बमुश्किल ही पहले देखने को मिली है. अगर फैंस बुमराह के करियर पर नजर डालेंगे, तो शायद ही वह याद कर सकें कि उन्होंने कब आखिरी बार जस्सी की इस 'डबल फॉल्ट' को देखा था.
ऐसा पहले बमुश्किल दिखा!
बुमराह लखनऊ की बैटिंग के दौरान जब अपने दूसरे स्पेल में पारी का 14वां ओवर लेकर आए, तो तीसरी गेंद पर हिम्मत सिंह विकेट के पीछे लपके गए, लेकिन इससे पहले विकेट के जश्न का स्तर और ऊंचा चढ़ पाता, अंपायर ने ओवर-स्टेपिंग के कारण इसे नो-बॉल करार दिया. लेकिन बात यहीं खत्म हुई. अब यहां से लखनऊ को फ्री हिट मिली, तो बुमराह ने अगली गेंद वाइड फेंकी. और इससे अगली गेंद भी नो-बॉल हुई, तो लखनऊ को दो बार लगातार ओवर-स्टेपिंग के कारण फ्री हिट मिली. यह ऐसी बात रही, जो बुमराह के साथ बमुश्किल ही पहले कभी देखी गई. बहरहाल, जब ऐसा हुआ, तो बुमराह के खाते में ऐसी अनचाही बात आ गई, जो युवा कार्तिक त्यागी और अनुभवी युजवेंद्र चहल जैसे बॉलरों के साथ भी घटित नहीं हुई.
फैंस ने ऐसा सोचा भी न था!
जसप्रीत बुमराह के चाहने वालों ने वास्तव में सपने में भी उम्मीद नहीं की थी कि स्टार पेसर के साथ ऐसी अनचाही बात भी जुड़ सकती है. मेगा इवेंट के 10वें मैच के सफर तक बुमराह कुल मिलाकर सात नो-बॉल फेंक चुके हैं. इनमें से तीन तो उन्होंने सोमवार को एक ही मैच फेंक डाली हैं. वहीं, अभी तक के सफर में कार्तिक त्यागी, अंशुल कांबोज और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन ही नो-बॉल फेंकी हैं. मतलब जब बुमराह जैसा गेंदबाज इन बॉलरों के मुकाबले दो गुनी नो-बॉल फेंके, तो समझो मामला गड़बड़ है.
IPL 2026: "बहुत सारी स्लो डिलवरी..." विश्व विजेता खिलाड़ी ने बताया क्यों विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं