Abhishek Sharma Picks Best Pace Bowler In IPL History: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की पूरी दुनिया दीवानी है. युवा अभिषेक शर्मा से जब सवाल किया गया कि उनकी नजर में आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज कौन है? तो उसका जवाब उन्होंने काफी खूबसूरती के साथ दिया. सवाल के दौरान अभिषेक के सामने कई सारे नाम रखे गए थे. जहां आखिर में उन्होंने मौजूदा भारतीय स्टार का चुनाव किया.
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज का चुनाव किया
जहीर खान या मुनाफ पटेल - जहीर खान
जहीर खान या पैट कमिंस - पैट कमिंस
पैट कमिंस या जोफ्रा आर्चर - जोफ्रा आर्चर
जोफ्रा आर्चर या हर्षित राणा - जोफ्रा आर्चर
जोफ्रा आर्चर या लुंगी एनगिडी - जोफ्रा आर्चर
जोफ्रा आर्चर या संदीप शर्मा - संदीप शर्मा
संदीप शर्मा या मोहम्मद शमी - मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी या लसिथ मलिंगा - लसिथ मलिंगा
लसिथ मलिंगा या जोश हेजलवुड - लसिथ मलिंगा
लसिथ मलिंगा या भुवनेश्वर कुमार - लसिथ मलिंगा
लसिथ मलिंगा या जसप्रीत बुमराह - जसप्रीत बुमराह
आईपीएल के 19वें सीजन में धमाका कर रहे हैं अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा जारी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से धमाका कर रहे हैं. उनकी उम्दा बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौजूदा समय में वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने एसआरएच की तरफ से कुल 10 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 10 पारियों में 48.89 की औसत से 440 रन निकले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को एक शतक और तीन अर्धशतक देखने को मिला है. 135 रनों की खेली गई नाबाद शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है.
अभिषेक शर्मा का आईपीएल करियर
बात करें अभिषेक शर्मा के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक यहां कुल 87 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 84 पारियों में 29.67 की औसत से 2255 रन निकले हैं. आईपीएल में शर्मा के नाम दो शतक और 12 अर्धशतक दर्ज है.
यह भी पढ़ें- सुनील नारायण का IPL में डबल धमाका, KKR के इतिहास में हो गए अमर, 200 विकेट लेने वाले बने पहले विदेशी गेंदबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं