चोट की वजह से लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहने वाले मयंक यादव ने रांची में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए, इसके बाद तीसरे मैच में भी मयंक ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी का जलवा दिखाया. मयंक इस सीरीज में 145kmph की स्पीड से लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं, जिससे शुरुआत में कैरेबियन बल्लेबाजों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में मंयक ने अबतक 3 मैच में 66 गेंद फेंकी है जिसमें 110 रन दिए और कुल 4 विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की है. बता दें कि इस सीरीज में मयंक की सबसे तेज गेंद 149.5 किमी/घंटा दर्ज दर्ज की गई है.
मयंक की गेंदबाजी ने कोच गौतम गंभीर को भी प्रभावित किया है और उन्होंने उनसे ऐसी ही खतरनाक गेंद फेंकने की बात की है .अब जब मयंक भारत के सबसे तेज गेंदबाज के तौर पर सामने आए हैं तो उनकी फिटनेस पर भी बात हो रही है. फैन्स यह जानने को उत्सुक हैं कि मयंक क्या खाते हैं और उनकी दिनचर्चा किस तरह की होती है कि वह मैदान पर जब गेंदबाजी करते हैं तो उनकी गेंदें मिसाइल की स्पीड से निकलती है.

मयंक यादव का डाइट प्लान क्या है
एक पुराने स्पोर्ट्स तक के इंटव्यू में मयंक यादव की मां ने डाइट प्लान का खुलासा किया था. मयंक के खान-पान की आदतों के बारे में बात करते हुए उनकी मां ने बताया था कि "पिछले कुछ सालों में उनका बेटा शाकाहारी बन गया है, उन्होंने यह भी बताया कि पहले वह मांसाहारी खाना भी खाता था. पिछले 2 सालों से वह शाकाहारी खाना खा रहा है".
150 Kmph की स्पीड के पीछे छिपा है दाल, रोटी, चावल, दूध, सब्जियां
मयंक की मां ने कहा, "अपने डाइट चार्ट के आधार पर वह जो भी बनाने के लिए कहता था, हम उसके लिए वही बनाते थे, वह कोई खास चीज नहीं खाता था.. बस दाल, रोटी, चावल, दूध, सब्जियां वगैरह ही खाता था."

मयंक यादव डाइट प्लान (रिपोर्ट्स के आधार पर)
- सुबह (नास्ते में)
- दूध
- ओट्स/दलिया
- फल (केला, सेब आदि)
- ड्राई फ्रूट्स
लंच
- दाल
- रोटी
- चावल
- हरी सब्जियां
- दही
वर्कआउट से पहले क्या खाते हैं
- केला
- एनर्जी ड्रिंक या नारियल पानी
- हल्का स्नैक
वर्कआउट के बाद क्या खाते हैं
- दूध
- प्रोटीन युक्त भोजन
- फल
डिनर में
- दाल
- रोटी
- चावल
- सब्जियां
- सलाद
- खास बातें
ये भी देखें कौन हैं 17 साल छोटी वसीम अकरम की दूसरी पत्नी? सोशल वर्क में बना चुकी हैं बड़ी पहचान
यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज, चौथा टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
यह भी पढ़ें | चौथे टी-20 से पहले पूर्व भारतीय कप्तान हुए आगबबूला, बोले- गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी का कॉन्फिडेंस बिगाड़ दिया
यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 पर ईशान, वैभव को जगह नहीं, 1 बदलाव, चौथे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग -11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं