Matt Prior compares Vaibhav Sooryavanshi with Steve Waugh: इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर मैट प्रायर ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. मैट प्रायर ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना स्टीव वॉ से की है. प्रायर ने स्टीव वॉ और वैभव सूर्यवंशी के माइंड सेट को एक जैसा बताया है. टॉकस्पोर्ट क्रिकेट यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए,प्रायर ने माना है कि वैभव के पास वैसी मानसिक मजबूती है जो स्टीव वॉ के पास हुआ करती थी. इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज का मानना है कि यह युवा बल्लेबाज न सिर्फ टैलेंटेड है, बल्कि बड़े मैचों में शांत भी रहता है. उनका मानना है कि वैभव को दबाव में खेलना पसंद है और विरोधी टीम कितनी भी मजबूत क्यों न हो, वह कभी डरता नहीं है. यहां तक कि जोस बटलर ने भी इंग्लैंड के गेंदबाजों को वैभव सूर्यवंशी से सावधान रहने को कहा है. इंग्लैंड और भारत के बीच पहले T20I से पहले, मैट प्रायर ने कहा कि "सूर्यवंशी में 'स्टीव वॉ जैसी सोच और मानसिक मजबूती' है, उसे भी बड़े मैचों में दबाव में खेलना पसंद है".
मैट प्रायर ने टॉकस्पोर्ट (talkSPORT) यूट्यूब चैनल पर कहा, " टैलेंट के अलावा, उसमें स्टीव वॉ जैसी सोच और मानसिक मजबूती हैस वह ऐसा उन मैचों में नहीं कर रहे हैं जिन्हें कोई नहीं देख रहा हैस वह वर्ल्ड कप फाइनल और आईपीएल नॉकआउट जैसे मैचों में में रन बना रह है. " प्रायर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "वह तब ऐसा करते हैं जब पूरी दुनिया उन्हें देख रही होती है. वह बड़े मैचों में मैच जिताने वाला प्रदर्शन करते हैं, जिससे पता चलता है कि उनमें एक खास तरह की सोच है. हो सकता है कि उन्हें यह सब इतना आसान लगता हो कि उन पर कोई असर नहीं पड़ता और वह बस अपना काम करते रहते हैं."
इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर इस बात से भी हैरान थे कि वैभव ने किस तरह दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों का सामना किया और जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस जैसे गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं.
प्रायर ने आगे कहा, "बहुत अनुभवी खिलाड़ी और खेल के कुछ महानतम खिलाड़ी भी बुमराह और कमिंस की गेंदों पर शॉट नहीं लगा पाते..और यह लड़का आता है और गेंद को 20 लाइन पीछे भेज देता है. वह बाकी सभी का मजाक बना रहा है."
टीम इस प्रकार हैं:
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जोर्डन कॉक्स, सैम कुरन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।
समय: मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा
ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं