- इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच
- 23 सेकंड के लिए रोका गया मैच
- शेन वार्न को दी गई श्रद्धांजलि
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच को 23 ओवर के बाद 23 सेकंड के लिए रोक दिया गया था. इंग्लैंड क्रिकेट ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो काफी वायरल हो रहा है. दरअसल खेल को रोकने के पीछे की वजह और कोई नहीं बल्कि महान स्पिनर रहे शेन वार्न थे. उनको श्रंद्धाजलि देने के लिए ये कदम उठाया गया था.
This is great tribute by the authorities to Shane Warne, pausing the game for 23 seconds after 23rd over as his jersey number was 23. pic.twitter.com/HoexqD37MU
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 2, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ने खरीदी Mercedes-Benz G 63, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
दिग्गज स्पिनर रहे शेन वार्न (Shane Warne) का हाल में थाइलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. लॉर्ड्स क्रिकेट बहुत ही ऐतिहसिक मैदान है यहा पर शेन वार्न ने शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी जर्सी का नंबर 23 है इसलिए 23 ओवर के बाद 23 सेंकड के लिए खेल को रोका गया. बड़ी स्क्रीन पर शेन वार्न की कुछ यादगार तस्वीरें लोगों को दिखाई गई.
यह भी पढ़ें- Eng vs NZ 1st Test: "ऑय एम जेम्स...जेम्स पोट्स", पहले ही टेस्ट में तूफानी अंदाज में परिचय दिया इंग्लिश पेसर ने, video
अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने इस तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही. 30 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 86 रनों पर 8 विकेट था. इंग्लैंड की तरफ से दिग्ग्ज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 38 रन देकर 4 विकेट ले लिए थे. शेन वार्न के करियर की बात करें तो वे टेस्ट क्रिकेट में मुरलीधन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं