केकेआर (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पहले अपने लिए एक नई कार खरीदी है. अय्यर ने हाल ही में आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी की. दो बार आईपीएल (IPL) चैंपियन इस सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन श्रेयस अय्यर के बल्ले से कई अच्छी पारियां देखने को मिली.
यह पढ़ें- Babar Azam ने दिया Dinesh Karthik के 'दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बनने' वाले बयान का जवाब
Mercedes कंपनी ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि श्रेयस अय्यर ने Mercedes-Benz G 63 कार खरीदी है. इस कार की कीमत 2.45 करोड़ रूपये बतायी जा रही है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को महंगी कारों का काफी शौक है. मीडिया की मानें तो उनके पास लैंबॉर्गिनी ह्यूराकन सुपरकार, ऑडी आरएस5 जैसी अन्य कारें भी हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली ने लांच किया खास ऐप 'क्लासप्लस', शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
कोलकाता ने अपने 14 मैचों में से 7 मैचों में जीत हासिक की और प्वाइंट टेबल में सातवें स्थान पर पर रही. 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने श्रेयस अय्यर को 12 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था. इसके बाद उन्हें टीम की कमान सौंप दी गई थी. आईपीएल 2021 में श्रेयस दिल्ली कैपिटल्स के पहले कप्तान रहे और बाद में खिलाड़ी के तौर पर खेलते थे.
अय्यर अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे. सीरीज के बाद वह इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगे क्योंकि अय्यर को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट एक से पांच जुलाई तक खेला जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं