विज्ञापन

IND vs SL: भारत जीता, फिर भी खुश नहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर, बोले- ऐसे नहीं बनती मजबूत टीम

भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली, लेकिन मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनविंदर बिस्ला का बयान चर्चा में है.

IND vs SL: भारत जीता, फिर भी खुश नहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर, बोले- ऐसे नहीं बनती मजबूत टीम
IND vs SL: पूर्व क्रिकेट के बयान ने मचाई खलबली

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीत लिया. दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम अब 1-0 से आगे हैं. भारत की जीत के बाद भी भारत के पूर्व खिलाड़ी मनविंदर बिस्ला का कमेंट चर्चा बटोर रहा है. मनविंदर बिस्ला ने माना है कि भारत को अपने दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मान देना चाहिए. बिस्ला ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने माना है कि रवींद्र जडेजा के साथ खेलने से मानव सुथार को फायदा होगा, उन्होंने कहा कि अनुभवी खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करके यह गेंदबाज बहुत कुछ सीख सकता है. बिस्ला ने  कहा कि सुथार ने 10 विकेट लिया लेकिन जडेजा की जगह टीम में बनी रहनी चाहिए. 

अपने इंस्टा पर बिस्ला ने कहा, "क्या पहले टेस्ट में 10 विकेट लेने के बाद मानव सुथार रवींद्र जडेजा की जगह लेंगे? ऐसे टीम नहीं बनती, मेरे हिसाब से यह पूरी तरह गलत है, रवींद्र जडेजा हमारे लेजेंड हैं. हमारी आदत है कि एक या दो मैच के बाद खिलाड़ियों को बदल देते हैं,  ऐसे टीम नहीं बनती."

आईपीएल में केकेआर के लिए खेल चुके बिस्ला ने कहा, "मानव सुथार ने इस टेस्ट में 10 विकेट लिए, हो सकता है कि अगले टेस्ट में रवींद्र जडेजा 10 विकेट ले लें, लोगों को क्रिकेट में रिप्लेसमेंट ढूंढने की आदत होती है.उन्हें लगता है कि वे किसी खिलाड़ी को हटाकर किसी और को टीम में शामिल कर लें. इसमें कोई शक नहीं कि मानव सुथार ने इस टेस्ट मैच में बहुत अच्छी गेंदबाजी की. मुझे लगता है कि अगर मानव सुथार रवींद्र जडेजा के साथ खेलते हैं, तो उन्हें और मदद मिलेगी. उन्हें जडेजा के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने और उनके साथ गेंदबाजी करने से फायदा होगा.

बिस्ला ने अपनी बात खत्म करते हुए आगे कहा, "रवींद्र जडेजा के नाम टेस्ट में 350 विकेट और 4000 रन हैं, क्या आप ऐसे खिलाड़ी की जगह किसी और को ला सकते हैं? हां,  उनके साथ खेलकर आप बेहतर बन सकते हैं, मानव सुथार को यही करना चाहिए. ये दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए बहुत अहम हैं." 

ये भी पढ़ें- WTC 2025-27 में जोश टंग 50 विकेट लेने वाले पहले बॉलर, सिराज से आगे स्टार्क, टॉप-5 गेंदबाजों में कौन-कौन?

ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में क्यों भारत के स्पिनर बन जाते हैं हीरो? कुंबले-अश्विन के बाद मानव सुथार ने रचा इतिहास

ये भी पढ़ें- IND vs SL: मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, फिरकी पर नाचे श्रीलंकाई बल्लेबाज, हरभजन-अश्विन को पीछे छोड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manvinder Bisla, Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja, Manav Jagdusakumar Suthar, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com