महेंद्र सिंह धोनी का फाइल फोटो...
नई दिल्ली:
भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज साफ किया कि वह निकट भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। 34 साल के धोनी ने दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के बीच में अपने टेस्ट करियर से संन्यास की घोषणा कर दी थी।
धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 में शुरुआती विश्व टी20 और 2011 विश्व कप में दो विश्व खिताब दिलाए थे। इसके अलावा टीम ने टेस्ट रैंकिंग में भी शिखर को छुआ था। वह दोबारा से वही ट्रॉफी बरकरार रखने पर निगाह लगाए हैं, जिसे उन्होंने नौ साल पहले दक्षिण अफ्रीका में जीता था।
धोनी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'एशिया कप टी20 और विश्व टी20 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग होगी। इसके बाद टीम ज्यादातर टेस्ट क्रिकेट खेलेगी और करीब पांच से छह वनडे खेलेगी, जो जल्द ही खत्म हो जाएंगे।' विश्व टी20 आठ मार्च से शुरू होकर तीन अप्रैल को खत्म होगा।
धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज और हाल में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज जीतकर अपनी कप्तानी की चिंताओं को पीछे छोड़ दिया था, लेकिन बल्ले के साथ उनका प्रदर्शन सूखा ही रहा और वह फिर से वही पुरानी फॉर्म हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महेंद्र सिंह धोनी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, संन्यास, Mahendra Singh Dhoni, International Cricket, Retirement