महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली चैरिटी मैच में बॉलीवुड सितारों के खिलाफ उतरेंगे

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली चैरिटी मैच में बॉलीवुड सितारों के खिलाफ उतरेंगे

फाइल फोटो

मुंबई:

विराट कोहली फाउंडेशन, अभिषेक बच्चन के ‘प्लेइंग फॉर ह्यूमैनिटी’ के साथ मिलकर चैरिटी फुटबाल मैच का आयोजन करेगा। उसमें वनडे मैचों के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी और रणबीर कपूर जैसे चोटी के बॉलीवुड स्टार हिस्सा लेंगे। इस मैच को ‘सेलेब्रिटी क्लासिको 2016’ नाम दिया गया है।

कोहली और धोनी के अलावा जहीर खान, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे और आर अश्विन जैसे देश के अन्‍य दिग्‍गज क्रिकेटर भी हिस्‍सा लेंगे। उधर जूनियर बच्चन और रणबीर के अलावा अर्जुन कपूर, आदित्य राय कपूर और निर्देशक सुजीत सरकार जैसे बॉलीवुड सितारे भी इसमें भाग लेंगे।

सेलेब्रिटी क्लासिको 2016
शनिवार चार जून को मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कांपलेक्‍स में यह मैच खेला जाएगा। इसका उद्देश्य फाउंडेशन के चैरिटी संबंधी कार्यों के लिये धन जुटाना है। विराट, ऑल हर्ट फुटबाल क्लब (विराट कोहली फाउंडेशन की संपत्ति) और अभिषेक बच्चन, ऑल स्टार्स फुटबाल क्लब (जिसे प्लेइंग फॉर ह्यूमैनिटी चलाता है) की अगुआई करेंगे।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
अन्य खबरें