विज्ञापन

माज सदाकत ने 44 गेंदों में जड़ा शतक, सीपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले 5 सबसे युवा बल्लेबाज

माज ने 44 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. 21 वर्ष के माज सीपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज.

माज सदाकत ने 44 गेंदों में जड़ा शतक, सीपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले 5 सबसे युवा बल्लेबाज
माज सदाकत ने 44 गेंदों में जड़ा शतक

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले प्लेऑफ मुकाबले में केंसिंग्टन ओवल में 21 साल के युवा सलामी बल्लेबाज माज सदाकत के विस्फोटक शतक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. सदाकत ने अपनी शतकीय पारी से अपनी टीम जमैका किंग्समेन को 9 विकेट से जीत दिलाई. जमैका किंग्समैन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस ट्राइडेंट्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना सकी. सर्वाधिक 71 रन की पारी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने खेली. इसके अलावा, कप्तान क्रिस लिन ने 44 गेंदों पर 57 रन बनाए.

जमैका के लिए आंद्रे रसेल ने 2, जबकि हसन खान, सईम अयूब और हुनैन शाह ने 1-1 विकेट लिया. 145 का लक्ष्य हासिल करने उतरी जमैका की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे माज सदाकत ने बेहतरीन, विस्फोटक और रोमांचक शतकीय पारी खेली. उनके साथ पारी की शुरुआत करने उतरे किर्क मैकेंजी सिर्फ दूसरे छोर पर खड़े थे. रन माज के बल्ले से निकल रहे थे.

माज ने 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने अल्ला गजनाफर पर लगातार 3 छक्के लगाए. माज ने 44 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. 21 वर्ष के माज सीपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. माज ने 49 गेंदों पर 8 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 112 रन की पारी खेल अकेले दम मैच अपनी टीम की झोली में डाल दिया. जमैका जीत से जब महज 7 रन दूर थी, तो माज आउट हुए.

सीपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

21 वर्ष 124 दिन - माज सदाकत (2026)
21 वर्ष 235 दिन - शिम्रोन हेटमायर (2018)
21 वर्ष 280 दिन - ग्लेन फिलिप्स (2018)
24 वर्ष 95 दिन - सैम अयूब (2026)
24 वर्ष 294 दिन - बैंडन किंग (2019)

मैकेंजी 34 गेंदों पर 22 और सईम अयूब 2 गेंदों पर 3 रन बनाकर नाबाद रहे. जमैका ने 14.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com