विज्ञापन

LSG vs RR: हार के साथ लखनऊ ने बरकरार रखी नंबर-9 पायदान, लेकिन प्ले-ऑफ राउंड का दरवाजा अभी भी खुला, जानें कैसे

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals: अगर फैंस यह सोच रहे हैं कि लखनऊ का टूर्नामेंट से बोरिया-बिस्तर बंध चुका है, तो वे गलत हैं. यहां से भी उसे प्ले-ऑफ राउंड का टिकट मिल सकता है

LSG vs RR: हार के साथ लखनऊ ने बरकरार रखी नंबर-9 पायदान, लेकिन प्ले-ऑफ राउंड का दरवाजा अभी भी खुला, जानें कैसे
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals: लखनऊ सुपर जॉयंट्स
X: social media

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals:  ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के खेले जा रहे संस्करण में बुधवार को राजस्थान (LSG vs RR) के हाथों 40 रन से हार के बाद प्वाइंट्स टेबल (Points Table) में अपनी नौवें नंबर की पायदान बरकरार रखी है. मेगा टूर्नामेंट की आधी यात्रा के बाद लखनऊ के जो हाल हैं, उससे बड़े वर्ग ने मान लिया है कि टीम पंत का अभियान खत्म हो गया है लेकिन गणीतिज्ञ समीकरण के हिसाब से लखनऊ टीम अभी भी प्ले-ऑफ राउंड में जगह बना सकती है. हालांकि, यह सफर मुश्किल ही नहीं, बल्कि बहुत ज्यादा हद तक नामुमकिन है क्योंकि जो लखनऊ के हालात हैं, वो सभी के सामने हैं. 

लखनऊ की वर्तमान स्थिति

फिलहाल बुधवार के बाद लखनऊ ने टूर्नामेंट में खेले सात में सिर्फ 2 मुकाबलों में ही जीत हासिल की जबकि पांच मैचों में उसे हार मिली. अब 4  प्वाइंट के साथ लखनऊ नौवें नंबर पर है.  और उसका नेट रन-रेट -1.277 है. यहां से उसे अभी 7 मैच और खेलने हैं, जो उसके लिए प्रेरणा भी बन सकते हैं, तो प्रदर्शन और बदतर भी हो सकता है. कुल मिलाकर लखनऊ यहां से बेहतर कर सम्मान जरूर बटोर सकता है.

प्ले-ऑफ राउंड का रास्ता

आईपीएल के इतिहास को देखते हुए किसी भी टीम को पावर-प्ले में जगह सुरक्षित करने के लिए 16 प्वाइंट्स की दरकार होती है, जबकि 14 अंक होने पर मामला नेट रन-रेट में उलझ जाता है. ऐसे में लखनऊ को  प्ले-ऑफ के टिकट के लिए यहां से 7 में से 6 मैच जीतने होंगे. लेकिन फिलहाल टीम के प्रदर्शन को देखते हुए यह एकदम असंभव सरीखा जान पड़ता है. 

अगर लखनऊ के हुए 14 प्वाइंट्स

अगर टीम पंत 7 में से 5 मैच जीतने में कामयाब रहती है, तो उसके कुल मिलाकर 14 प्वाइंट हो जाएंगे. इतने प्वाइंट्स बटोरने के लिए उन्हें न केवल मैच जीतने होंगे, बल्कि बड़ी जीत भी दर्ज करनी होगी, जिससे NRR में खासा सुधार हो सके. लेकिन जिस मोड़ पर लखनऊ खड़ी है, जैसा उसके कप्तान प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखते हुए लखनऊ अगर यहां से 14 प्वाइंट्स भी हासिल कर लेती है, तो यह अपने आप में चमत्कार से कम नहीं होगा. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, Mohammad Shami Ahmed, Indian Premier League 2026, Cricket, Lucknow Super Giants, Lucknow Super Giants Vs Rajasthan Royals 04/22/2026 Lkorr04222026270303
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com