- गौतम की गंभीर टिप्पणी!
- कम बोलते हैं, सटीक बोलते हैं!
- लखनऊ के फैंस हैं बहुत ही आहत
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में चाहने वालों और पंडितों की उम्मीदों के विपरीत बुधवार को इलिमिनेटर में आरसीबी के हाथों 14 रन से हारकर बाहर हुयी लखनऊ सुपर जायंट्स के चाहने वालों के बीच खासी नाराजगी है. विदा होने के बाद जहां कप्तान केएल राहुल सपोर्ट स्टॉफ सहित सभी पक्षों का शुक्रिया अदा किया, तो वहीं मेंटोर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने सोशल मीडिया पर चंद ही शब्दों में अपनी बात समेट दी.
यह भी पढ़ें: चौतरफा आलोचना झेल रहे केएल राहुल को मांजरेकर ने दी यह अहम सलाह
गौतम गंभीर को पूरे टूर्नामेंट में डगआउट और नेट अभ्यास के दौरान खासा सक्रिय देखा गया. वास्तव में गंभीर ने मेंटोर से आगे की भूमिका निभायी. और टीम के मैचों के दौरान गौतम की भावनाएं कैसी रहीं, यह हमें बताने की जरूत नहीं. इसे सभी ने मैचों के दौरान देखा. ऐसा लगता है कि गंभीर इलिमिनेटर के परिणाम से बहुत ही ज्यादा आहत हैं. शायद यही वजह है कि गौतम ने भावनाएं प्रकट करने के लिए ट्विटर नहीं, बल्कि इंस्टग्राम का सहारा लिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौतम ने लिखा, "आज के दिन भाग्य हमारे साथ नहीं था, लेकिन हमारी नयी टीम के लिए यह अच्छा टूर्नामेंट रहा. हम और मजूबत होकर वापसी करेंगे. हमारे फिर से मिलने तक!"
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने की रजत पाटीदार की शतकीय पारी को लेकर बड़ी टिप्पणी
इसमें दो राय नहीं कि लखनऊ की टीम क्वालीफायर 2 में पहुंचने की हकदार थी, लेकिन इलिमिनेटर के मुकाबले में उसके खिलाड़ियों ने आरसीबी के मुकाबले कहीं ज्यादा दबाव ले लिया. यह दबाव खिलाड़ियों के कैच छोड़ने और खराब फील्डिंग में साफ दिखायी पड़ा. नतीजा यह रहा कि करो या मरो के मुकाबले में भाग्य के सहारे इलिमिनेटर में पहुंची आरसीबी ने उसे मात दे दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं