- केएल राहुल को मिल रही चौतरफा आलोचना
- आरसीबी के खिलाफ इलिमिनेटर में बनाए 79 रन
- लेकिन टूर्नामेंट से बाहर हो गया लखनऊ
अब जब लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul )टीम के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) से बाहर होने के बाद चौतरफा आलोचना झेल रहे हैं, तो इसी बीच उनके लिए बहुत ही अहम सलाह भी सामने आयी है. और यह एडवाइस उन्हें पूर्व दिग्गज और स्थापित कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Manjrekar gives advice to KL Rahul) ने दी है. केएल राहुल ने इलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 79 रन की अहम पारी खेली थी, लेकिन पारी के बीच के ओवरों में वह ज्यादा ही धीमी बल्लेबाजी के लिए आलोचना झेल रहे हैं, तो सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ही टीम के बाहर होने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. पूर्व दिग्गज मांजरेकर 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल की रन बनाने की गति से खासे निराश दिखायी पड़े. ध्यान देने वाली बात यह भी है कि केएल का पिछली 4 पारियों में 140 या इससे ऊपर का स्ट्राइक रेट नहीं है.
यह भी पढ़ें: चोपड़ा ने उठाए LSG के बैटिंग ऑर्डर पर बड़े सवाल, बोले- यह स्ट्रेटेजी मुझे पसंद नहीं आई
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मांजरेकर ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि केएल की इस तरह की पारियां हम तब भी देख चुके हैं, जब वह पंजाब के कप्तान थे. और कई मौकों पर उनकी रनों वाली पारी के बावजूद पंजाब जीत से खासा दूर रह गया. और अब भी नजारा वैसा ही था. केल की पारी में गति का अभाव था और उन्हें अपनी इस खामी को दूर करना है. मांजरेकर ने कहा कि केएल के पास ऐसा करने की काबिलियत है. आप देखते हैं वह जब भी बड़े शॉट खेलने का निर्णय लेते हैं, तो वह इसे अच्छी तरह खेलते हैं.
यह भी पढ़ें: फैंस ने लखनऊ की हार का दोष केएल राहुल पर मढ़ा, सोशल मीडिया पर दिखी नाराजगी
मांजरेकर ने कहा कि केएल ने हेजलवुड के खिलाफ कई शानदार शॉट खेले. वह अपनी मनमर्जी से ऐसे शॉट खेलते हैं. लेकिन उनका यह बहुत ही ज्यादा विश्वास है. और उनका रवैया और सोच ऐसी है कि वह तेज खेलने के बजाय ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अगर मैं उनका कोच होता, तो मैं केएल के कप्तान होने के बावजूद उनका यह फैसला बदल देता. संजय ने कहा कि हम कई बार देख चुके हैं कि जब भी केएल राहुल ने लंबा टिकने के बजाय तेज बल्लेबाजी की, तो इसका टीम को बहुत ही ज्यादा फायदा हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं