- सड़क से सोशल मीडिया तक पाटीदार ही पाटीदार
- दिग्गजों ने सराहा रजत की पारी को
- इलिमिनेटर में 54 गेंदों पर नाबाद 112 रन
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) इलिमिनेटर में बनाया गया रजत पाटीदार का मैच विजयी शतक दबाव में खेली गयी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक था. इंदौर के पाटीदार ने बुधवार रात यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिये 54 गेंद में 112 रन की नाबाद पारी खेली. कोहली ने पाटीदार के साथ मिलकर 66 रन जोड़े. उन्होंने आरसीबी के ‘गेम डे' में कहा, ‘रजत पाटीदार की पारी दबाव में खेली गयी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी और मैंने कई ऐसी पारियां देखी हैं.'
चौतरफा आलोचना झेल रहे केएल राहुल को मांजरेकर ने दी यह अहम सलाह
उन्होंने कहा, ‘इस मैच में उनकी स्ट्राइकिंग का स्तर शानदार था. उसे देखते रखिये.' विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पाटीदार के साथ मिलकर 41 गेंद में 92 रन बनाये थे जिससे टीम 200 रन के पार पहुंची थी. उन्होंने भी इस 28 साल के खिलाड़ी की प्रशंसा की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कार्तिक ने कहा, ‘मैंने ‘अनकैप्ड'खिलाड़ी की जो पारियां देखी हैं, उसमें यह शायद सर्वश्रेष्ठ थी. शानदार बल्लेबाजी. वह शांत हैं और शर्मीले व्यक्तित्व का खिलाड़ी है. यह उसकी बल्लेबाजी में भी दिखता है, आपको लगेगा कि वह आलसी है लेकिन यह उसका व्यक्तित्व है.' उन्होंने कहा, ‘रजत पाटीदार ने कुछ शानदार शॉट खेले और मेरा काम आसान कर दिया, यह अच्छी टीम के लिये अहम चीज है.' अब आरसीबी का सामना शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स से होगा.
केएल राहुल ने की यह गलती, तो मेंटोर गौतम की खुशी सेंकेडों में काफूर हो गयी
पिता का है मोटरपंप का कारोबार रजत के पिता मनोहर पाटीदार मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इस शहर के व्यस्त महारानी रोड बाजार में मोटरपंप का कारोबार करते हैं. उन्होंने बृहस्पतिवार को बताया,‘हमें उम्मीद थी कि रजत आईपीएल के इलिमिनेटर मुकाबले में 50 रन तो बना ही लेगा,, लेकिन उसने शतक के साथ नाबाद पारी खेलकर हमें सुखद अचंभे में डाल दिया.' उम्मीद है कि आईपीएल मेगा नीलामी में बिक नहीं सके रजत ने बुधवार रात की पारी से उनकी तकदीर बदल दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं