LSG vs MI, IPL 2024: आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला मंगलवार (30 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच इकाना स्पोर्ट्स सिटी में खेला गया. इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ की टीम सीजन की अपनी 6वीं सफलता हासिल करने में कामयाब रही. वहीं मुंबई की टीम को आईपीएल 2024 की 7वीं शिकस्त झेलनी पड़ी है. Live Score
लखनऊ की जीत में चमके मार्कस स्टोइनिसलखनऊ सुपर जायंट्स की जीत में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का अहम योगदान रहा. विपक्षी टीम के सामने लखनऊ के अन्य बल्लेबाज जहां रन के लिए जूझ रहे थे. वहीं स्टोइनिस ने 45 गेंद में 137.78 की स्ट्राइक रेट से 62 रन की उम्दा अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मार्कस स्टोइनिस के अलावा टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए कैप्टन केएल राहुल ने 22 गेंद में 28 रन का योगदान दिया. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 1 छक्का निकला. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा टीम के तीसरे सर्वोच्च स्कोरर मध्यक्रम के बल्लेबाज दीपक हुडा रहे. उन्होंने 18 गेंद में 2 चौके की मदद से 18 रन का योगदान दिया.
नतीजा यह रहा कि मुंबई इंडियंस की तरफ से दिए गए 145 रन के लक्ष्य को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 19.2 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम की उम्दा जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मार्कस स्टोइनिस को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया है.
मुंबई के लिए कैप्टन हार्दिक पंड्या ने चटकाए 2 विकेटलखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए सबसे सफल गेंदबाज कैप्टन हार्दिक पंड्या रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में 4 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 26 रन खर्च कर सर्वाधिक 2 सफलता प्राप्त की. उनके अलावा नुवान तुषारा, गेराल्ड कोएत्जी और मोहम्मद नबी ने क्रमशः 1-1 विकेट चटकाए.
144 रन बनाने में कामयाब हुई थी मुंबईइससे पहले इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकार पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाने में कामयाब हुई थी. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए नेहल वढेरा ने 41 गेंद में 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले.
वढेरा के अलावा 7वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टिम डेविड ने महज 18 गेंद में नाबाद 35 रन का योगदान दिया. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 1 छक्का निकला. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा टीम के तीसरे सर्वोच्च स्कोरर सलामी बल्लेबाज ईशान किशन रहे. किशन पारी का आगाज करते हुए 36 गेंद में 31 रन का योगदान देने में कामयाब रहे.
मोहसिन खान को मिली 2 सफलतालखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से इस मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज मोहसिन खान रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए 4 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 36 रन खर्च कर सर्वाधिक 2 सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस, नवीन उल हक, मयंक यादव और रवि बिश्नोई क्रमशः 1-1 विकेट चटकाने में कामयाब रहे.
IPL 2024: LSG vs MI | Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians, straight from Ekana Sports City and Lucknow
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं