LSG vs KKR, IPL Match Today: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला रविवार शाम 7:30 से इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा. एलएसजी और केकेआर दोनों ही टीमों का सीजन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है. एलएसजी 7 मैचों में 2 जीत से 4 अंक लेकर अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 मैचों में सिर्फ 1 मैच जीता है और 3 अंक के साथ दसवें स्थान पर है. मुकाबले में उतरते हुए एलएसजी के पास एक अतिरिक्त अंक के अलावा सीजन में केकेआर के खिलाफ मिली जीत की मनोवैज्ञानिक बढ़त भी है. एलएसजी ने सीजन में केकेआर के खिलाफ पहली मुलाकात में 3 रन से जीत हासिल की थी. यह मैच इडन गार्डेन्स, कोलकाता में खेला गया था.
लखनऊ बनाम कोलकाता, किसमें कितना है दम
एलएसजी की कोशिश अपने घर में केकेआर के खिलाफ जीत हासिल कर जीत के ट्रैक पर लौटने की होगी, जबकि केकेआर पिछली मुलाकात में मिली हार का बदला लेने की कोशिश करेगी. केकेआर के लिए अच्छी बात यह है कि टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला 4 विकेट से जीता था, जबकि एलएसजी को अपने पिछले 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ में मैच के दौरान मौसम के गर्म और सूखा रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है.
इकाना की पिच क्या असर दिखाएगी
इकाना की पिच की बात करें तो यह गेंदबाजों के अनुकूल रही है.नई गेंद के साथ पिच पर बाउंस मिलता है और शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. इस पिच पर सीजन में अब तक तीन मैच खेले गए हैं, कोई भी टीम 170 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. ऐसे में आईपीएल 2026 में रनों की हो रही बारिश के विपरीत इस मैच में कम रन बनने के आसार हैं.
केकेआर और लखनऊ किसमें कितना है दम
एलएसजी और केकेआर के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं। एलएसजी ने 5 और केकेआर ने 2 मैचों में जीत हासिल की है. एक मैच का परिणाम नहीं आया है.
मौसम कैसा रहेगा
लखनऊ में मैच के दौरान मौसम गर्म और सूखा रहने की उम्मीद है, और तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इस मैच पर बारिश का कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है. हालांकि, ओस के कारण दूसरी पारी में लाइट्स के नीचे बैटिंग करना काफी आसान हो जाएगा.
लखनऊ सुपर जाइंट्स संभावित 11: ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ
कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं